{"_id":"59a480da4f1c1bd3018b4639","slug":"poultry-pickle-house-worth-45-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गे के अचार वाले के घर 45 लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुर्गे के अचार वाले के घर 45 लाख का डाका
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते एसएसपी राजेश पांडेय।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के सारसौल इलाके की गुरुरामदास नगर कॉलोनी में सोमवार देर रात मसूदाबाद के मशहूर मुर्गे के अचार विक्रेता के घर परिवारको एक कमरे में बंधक बनाकर जेवरात व नकदी समेत करीब 45 लाख रुपये का माल लूट ले गए। खबर मिलते ही आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना में जिस गैंग पर परिवार ने संदेह जताया है, उस गैंग के मुखिया की पत्नी इस परिवार की बेहद करीबी है। यही वजह है कि पुलिस वारदात को संदेह की दृष्टि से देखकर जांच कर रही है। साथ ही लुटेरे गैंग की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
मुर्गे का अचार बेचने वाले सरदार गुनीत सिंह उर्फ बबलू बन्नादेवी इलाके में साईं मंदिर के पास गुरुरामदास नगर में रहते हैं। घर में बुजुर्ग मां गुलजार, पत्नी तृप्ती कौर, 5 साल का बेटा हरमेर हैं। दो तीन दिन से मौसी अमृत कौर भी आई हुई हैं। 13 साल की बच्ची काजल घरेलू काम के लिए तीन साल से इनके घर में ही रहती है। शाम करीब सवा आठ बजे बबलू दुकान पर थे। मां कॉलोनी से बाहर सड़क पर कुछ सामान लेने आई थीं। बेटा व पत्नी कमरे में टीवी देख रहे थे। मौसी बेड पर लेटी थीं। दरवाजा खुला हुआ था, तभी दरवाजे पर एक एस्टीम कार आकर रुकी। उसमें से करीब छह बदमाश धड़धड़ाते हुए अंदर घुसे। इस पर नौकरानी ने टोका तो एक बदमाश यह पूछता हुआ अंदर कमरे में जा घुसा कि भाभी कहां हैं?
एक बदमाश ने मुंह पर नकाब बांध रखा था। अंदर पहुंचते ही एक बदमाश ने बेटे की कनपटी पर तमंचा रख दिया। मौसी के मुंह पर तकिया रख दिया। काजल को धमकाते हुए अंदर कमरे में ले गए। इसके बाद महिला से जेवरात, नकदी की जानकारी करते हुए नकाबपोश बदमाश घर की पहली मंजिल में चला गया। वहां करीब तीस मिनट तक आराम से माल समेट कर नीचे उतर आया। जाते समय जैसे ही बदमाश दरवाजे पर आए, तभी बबलू की मां सामने से आ गई।
विज्ञापन
उन्होंने जब सवाल जवाब शुरू किया तो बदमाश हाथ पकड़कर उन्हें भी धमकाते हुए अंदर ले गए और पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। बाहर से सभी तीन-चार दरवाजे बंद कर चले गए। बदमाशों के जाने पर किसी तरह मां ने बबलू को फोन पर खबर दी। इस पर बबलू दौड़ता हुआ घर पहुंचा और पड़ोस में रहने वाले अपने सगे भाई को मदद के लिए बुलाया। फिर पुलिस को सूचना दी।
इस सूचना पर एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय, एसओ बन्नादेवी, सर्विलांस आदि टीमें पहुंच गईं। पूछताछ में महिला ने करीब 35 लाख के जेवरात, नकदी, मोबाइल आदि सहित 45 लाख के माल जाने का अंदेशा जताया है। देर रात तक परिजन व पुलिस घर से लूटे गए माल की गिनती व मिलान में जुटे थे।
आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की है। परिजनों द्वारा जो तथ्य उजागर किए गए हैं, उसके अनुसार एक पेशेवर लुटेरे की पत्नी पीड़ित परिवार के बेहद करीब है और उसका इस परिवार से संपर्क है। उसी पेशेवर लुटेरे पर पीड़ित परिवार संदेह जता रहा है। इससे मामला कुछ संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है। फिर भी जांच व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश पांडेय एसएसपी