{"_id":"5abaaf1a4f1c1b71778b7d94","slug":"police-raids-center-point-cafe-99-hookah-bars-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का छापा, सेंटर प्वाइंट का कैफे-99 हुक्का बार बंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का छापा, सेंटर प्वाइंट का कैफे-99 हुक्का बार बंद
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित कैफे 99 में छापे के दौरान मिले हुक्का बार को देखते एसीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में तेजी से बढ़ते हुक्का बारों को बंद कराने अमर उजाला का सार्थक अभियान धीरे-धीरे सफल हो रहा है। बिना किसी अनुमति के चल रहे हुक्का बारों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को जिला पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। देर शाम सेंटर प्वाइंट के हुक्का बार कैफे 99 पर पुलिस प्रशासन ने कई विभागों की संयुक्त टीम के साथ छापा मारा।
ये हुक्का बार मैरिस रोड सेंटर प्वाइंट के लैंड मार्क मॉल की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक साल से बेरोकटोक संचालित हो रहा था। छापे के दौरान भगदड़ मची गई, जिसमें युवा भाग निकले। छापेमारी के बाद वहां से माल जब्त कर उसे फिलहाल सील कर दिया गया है। हुक्का बार संचालक तल्हा शेरवानी पुलिस के आने की आहट पाकर गायब हो गया। इसके नौकर की देखरेख में टीम ने पूरी कार्रवाई की।
एडीएम सिटी एसबी सिंह के नेतृत्व में एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित के साथ फूड एंड सेफ्टी विभाग, ड्रग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम की टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोर्स भी रहा। डेढ़ घंटे तक चली छापा कार्रवाई में कई नमूने भरे गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मौके पर पास्ता, रंग से लाल की गई सब्जियां, सफेद रंग का अरारोट जैसा पाउडर, कई तरह फ्लैवर्ड लिक्विड मिले हैं। इनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं नगर निगम अधिकारियों ने यहां मिले दर्जन भर हुक्के, उनके भरा जाने वाला रसायन पदार्थ, फ्लेवर पैदा करने वाले रसायन और अन्य सामान सील कर दिया। यहां पर एक्सपायरी डेट के कई खाद्य पदार्थ भी मिले हैं। हुक्का बार के गेट पर भी नगर निगम की टीम ने सील लगा दी है। इस दौरान वहां मौजूद युवा पहले से ही भाग गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में लड़कियां भी आ रही थीं। इस कार्रवाई के दौरान मॉल में अंदर व बाहर मैरिस रोड पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल सैंपलिंग व सील की कार्रवाई की गई है। सैंपल रिपोर्ट आने पर आगे मुकदमा आदि की कार्रवाई होगी।