फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police raid in Babri Mandi

पुलिस ने दी दबिश, विधायक से पूछा कहां है आरोपी

Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police raid in Babri Mandi
CO and MLA - फोटो : amar Ujala
अलीगढ़। महानगर के अतिसंवेदनशील मोहल्ला बाबरी मंडी के प्रकरण को लेकर विधायक जमीरउल्लाह के बयान को लेकर रविवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया है। उनके बयान को चुनौती मानते हुए पुलिस ने जहां आरोपी की तलाश में दबिश दी, विधायक से फोन पर आरोपी को लेकर पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, बयान के विरोध में भाजपा एवं हिंदूवादी संगठनों की विधायक को लेकर तेवर कड़े हो गए हैं। इसके इतर खुद को चौतरफा घिरता देखकर विधायक अपने विवादास्पद बयान से मुकर गए हैं। साथ ही पुलिस पर दबिश के दौरान महिलाओं से अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। उन्हाेंने एसओ सासनी गेट को हटाने की भी मांग को लेकर एसपी देहात व जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। दोनों उच्चाधिकारियाें ने उन्हें जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


कोल विधायक जमीरउल्लाह ने शनिवार को मीडिया को बयान दिया था कि बाबरी मंडी प्रकरण का चौथा आरोपी उनके घर में है। इसके अलावा पुलिस को चुनौती दी थी कि यदि हिमाकत है तो उसे गिरफ्तार करके दिखाए। इस बयान पर रविवार को भाजपा एवं हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया। जबकि दूसरी तरफ बयान को चुनौती माने हुए एसओ सासनी गेट विनोद यादव दोपहर में दलबल के साथ आरोपी जुबैर के घर बाबरी मंडी पहुंच गए। इस दौरान एसओ महिला थाना पूनम जादौन ने घर की तलाशी ली तथा माइक से परिजनों व इलाके के लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर आरोपी जल्द हाजिर नहीं हुआ तो उसके घर की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से एसओ ने विधायक जमीरउल्लाह से आरोपी केे बारे में फोन पर बात भी की। यह भी कहा गया कि यदि वह उनके पास है तो वह उसे लेने आ रहे हैं। इसके जवाब में विधायक ने खुद को शहर से बाहर बताते हुए मीडिया पर उनके बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। हालांकि कुछ देर बाद विधायक ने एसओ को फोन कर बताया कि वह आ गए हैं। मगर आरोपी उनके पास नहीं है। इसके अलावा विधायक एसपी देहात से भी मिले।

एसपी देहात ने उन्हें बताया कि यह मामला शहर का है। इसके बाद विधायक जिलाधिकारी राजमणि यादव व एसएसपी लव कुमार से जिलाधिकारी आवास पर मुलाकात की। जहां उन्होंने एसओ पर अभद्रता करने व दबिश के दौरान महिलाओं से गलत तरीके से पेश आने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने उन्हें जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

--
-विधायक जी का बयान पढ़कर पुलिस बल व महिला पुलिस के साथ वह स्वयं आरोपी के घर दबिश देने गए थे। कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। वह घर के अंदर नहीं गए थे। महिला पुलिस अंदर गई थी। इसके बाद भी महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाना गलत है। रहा सवाल विधायक जी से फोन पर बात करने का तो उनसे पूछा गया था कि आरोपी कहां है। उनसे बातचीत  मोबाइल में रिकार्ड है। उनपर लगाए गए तमाम आरोप निराधार हैं।-विनोद यादव, एसओ सासनी गेट
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed