फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Police caught neat cattle car full of safari

पुलिस ने गौवंश से भरी सफारी कार पकड़ी

Mon, 26 Oct 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गभाना
अमर उजाला ब्यूरो/गभाना Updated Mon, 26 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police caught neat cattle car full of safari
गभाना पुलिस ने शनिवार तड़के संदिग्ध सफारी कार का पीछा किया और टोल प्लाजा के पास गांव पनिहावर में उसे पकड़ लिया। कार गड्ढे में फंसने पर    उसमें सवार लोग भाग गए। कार में दो गाय और एक बैल को ठूस-ठूस कर भरा देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए। गौवंशों का इलाज कराया गया है। पुलिस नंबर के आधार कार स्वामी की पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि एसआई सुरेंद्र सिंह तेवतिया व सिपाही श्रीओम यादव, अजीत यादव रविवार की सुबह टोल प्लाजा के पास गश्त कर रहे थे। उन्होंने अलीगढ़ की ओर से सिल्वर रंग की टाटा सफारी कार संख्या यूपी 81 ए 7913 आते हुए देखी। पुलिस को कार चालक की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसका पीछा करना शुरू कर दिया। टोल से बचने के चक्कर में चालक ने गांव पनिहावर गांव की ओर कार को मोड़ दिया।
विज्ञापन



 पनिहावर के पास कार एक गड्ढे में फंस गई। इस पर गौ-तस्कर कार छोड़कर भाग गए। बकौल थाना प्रभारी गौवंश का इलाज कराया गया है। वहीं रविवार की छुट्टी के कारण कार स्वामी का पता नहीं चल सका। सोमवार को नंबर ट्रेस किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed