{"_id":"ac88ea283f4fe513dffaa161b0f3bd2c","slug":"pillage-with-home-gaurd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड सहायक कमांडेंट की स्कूटी से 3 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड सहायक कमांडेंट की स्कूटी से 3 लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर में चोर-लुटेरों पर पाबंदी में लगी पुलिस को चुनौती देते हुए बुधवार दोपहर फिर क्वार्सी चौराहे पर तीन लाख रुपये पार कर लिए गए। इस बार निशाना बनाया गया होमगार्ड के सहायक कमांडेंट दंपति को। घटना के वक्त वे बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे। तभी क्वार्सी चौराहे पर ढकेल से सेब खरीदते समय रुपये पार हो गए। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
इंजीनियर्स कॉलोनी निवासी अनिल कुमार गौतम होमगार्ड में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। घर में कुछ जरूरी काम के चलते बुधवार दोपहर अपनी पत्नी संग रामघाट रोड स्थित केनरा बैंक शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे थे। रुपयों का थैला स्कूटी की डिग्गी में रखा था। क्वार्सी चौराहे पर दीनदयाल के बराबर उन्होंने स्कूटी लगाई और सेब खरीदने लगे। स्कूटी की चाभी स्कूटी में ही लगी थी। दंपति स्कूटी के बराबर खड़े थे। पलक झपकते ही कब स्कूटी से रुपये गायब हो गए। उनको पता ही नहीं चला। जब वह घर पहुंचे तो उन्हें थैला गायब दिखा। इसके बाद उनके होश फाख्ता हो गए। बाद में थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।