फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Peet-peat killing of former CM's descendants

पूर्व सीएम के वंशज की पीट-पीट कर हत्या

Sun, 25 Jun 2017 01:49 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 25 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Peet-peat killing of former CM's descendants
murder demo pic
महानगर के क्वार्सी इलाके में कयामपुर स्थित एक प्लॉट के विवाद में कुछ लोगों ने पूर्व सीएम सीबी गुप्ता के एक वंशज निजी बस ऑपरेटर को पीट-पीट कर मार डाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। हत्या की रिपोर्ट आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और नामजदों की तलाश में दबिशें दे रही हैं। वैसे पुलिस ने यह अंदेशा जताया है कि यह मौत विवाद में धक्का-मुक्की के दौरान हार्ट अटैक से हुई है। 
विज्ञापन


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सीबी गुप्ता मूल रूप से अतरौली के गांव बिजौली के रहने वाले थे। उनके कुछ वंशज यहां शहर के विष्णुपुरी इलाके में बस गए हैं। इन्होंने यहां एक चार पहिया गाड़ियोें का वर्कशाप भी खोल रखा है। इन लोगों का यहां कयामपुर के निकट एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। वर्कशॉप संचालक जीतेश पुत्र कैलाश चंद्र गुप्ता निवासी न्यू विष्णुपुरी की मानें तो यह प्लाट उनके बहनोई प्रवीण सिंघल के नाम से 516 गज का प्लाट है।
विज्ञापन


प्रवीन नोएडा में किसी स्कूल में शिक्षक हैं। इसके चलते कुछ भूमाफिया उस प्लाट के फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले में थाना क्वार्सी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जीतेश ने कहा है कि उसके निजी बस ऑपरेटर चाचा अंजय गुप्ता (45 वर्ष) पुत्र जंगवीर प्रसाद गुप्ता, उसका एक दोस्त दोस्त आकाश दीक्षित आदि उसके बहनोई प्रवीन सिंघल के कयामपुर स्थित प्लॉट की बाउंड्रीबॉल करा रहे थे तो शनिवार को सुबह 10 बजे नामजद प्लॉट पर आए और काम बंद करने के साथ-साथ धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक फिर दोपहर साढ़े 12 बजे नामजद वहां आ गए और इन लोगों ने अंजय गुप्ता के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी छाती पर लात-घूंसे मारे। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। नामजद इस दौरान वहां से भाग गए। अंजय को गंभीर हालत में उपचार के लिए निकट के वरुण ट्रामा सेंटर अस्पताल में लाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया  गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। 


हत्या की रिपोर्ट दिनेश निवासी कासिमपुर, चंद्रपाल, सत्यप्रकाश, भूपेंद्र, राकेश यादव, शिवचरन वार्ष्णेय के खिलाफ दर्ज कराई गई है। इस सिलसिले में थाना क्वार्सी प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि भूखंड को लेकर दोनों पक्ष उनसे मिले थे और अपने-अपने कागजात उनके समक्ष प्रस्तुत किए थे, लेकिन उन्होंने यह कहा था कि वह इस मामले में तहसील जाएं और वहां से संबंधित लेखपाल आदि की रिपोर्ट लेकर आएं। उसके बाद उन्हें झगड़े की सूचना मिली। हत्या की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई है, लेकिन यह अंदेशा है कि अंजय की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed