{"_id":"583c8ee54f1c1b051cde5a7d","slug":"pedon-kee-kataee-rokane-par-paryaavaranavid-kee-pitaee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ों की कटाई रोकने पर पर्यावरणविद् की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ों की कटाई रोकने पर पर्यावरणविद् की पिटाई
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
पेड़ों की कटाई रोकने पर पर्यावरणविद् की पिटाई
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से पेड़ों का कटान करने वालों ने सोमवार को पर्यावरणविद् सुबोध नंदन की पिटाई कर दी और उनका सिर फाड़ दिया। घायल अवस्था में उन्हें निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हमले के बाद हमलावर आधा कटा हुआ पेड़ छोड़कर भाग गए। मंगलवार को सुबोध नंदन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने जा सकते हैं।
शेखा झील के संरक्षण सहित जिले में पेड़ पौधे और पर्यावरण को संवारने के लिए पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा करीब 25 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं। सोमवार को वह जमालपुर क्रासिंग के पास वन विभाग के आफिस जा रहे थे। इस बीच रास्ते में कुछ लोग हरे पेड़ों का कटान कर रहे थे। सुबोध नंदन शर्मा ने उनसे जानकारी की तो वह कोई अनुमति या वजह भी नहीं बता सके।
इस पर सुबोध नंदन शर्मा ने पेड़ काटने का विरोध करना शुरू कर दिया। सुबोध नंदन चिपको आंदोलन की तर्ज पर पेड़ की ओर अपनी पीठ करके खड़े हो गए और कटान करने वालों से कहा कि अगर आरी चलानी है तो पहले मुझ पर चलाओ। इस पर विवाद बढ़ गया और पेड़ों का कटान करने वालों ने समर्थक बुला लिए।
विज्ञापन
सुबोध नंदन का हठ देखते हुए कुछ कटान करने वालों ने ईंट उठा कर सुबोध नंदन पर हमला कर दिया। जिसमें उनका सिर फट गया। आंख के ऊपर भी चोट आ गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास के लोग उन्हें पास ही के नर्सिंग होम पहुंचे और उपचार कराया। इसके बाद सुबोध नंदन को टेंपो में बैठाकर कासिमपुर के लिए रवाना कर दिया। मंगलवार को सुबोध नंदन एसएसपी से मिलने पहुंच सकते हैं।