फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pavement on Lapard and Gets Meat Supplier

लैपर्ड पर पथराव कर मीट सप्लायर छुड़ाया

Sun, 03 Dec 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pavement on Lapard and Gets Meat Supplier
सराय रहमान में युवक को पूछताछ के लिए ले जाती पुलिस।  - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव शांतिपूर्वक निपटने और मतगणना परिणाम जारी होने के अगले ही दिन यानी शनिवार को शहर में अलग-अलग तीन विवादों ने पुलिस की भागदौड़ करा दी। विवादों को तूल देने की कोशिश हुई, मगर पुलिस ने समय रहते स्थिति को भांप कर कार्रवाई की। पहला विवाद सुबह-सुबह रसलगंज स्थित सराय रहमान चौक में हुआ, जहां लैपर्डकर्मियों पर पथराव और दुर्व्यवहार कर अवैध कट्टी के बाद ले जाया जा रहा मांस तस्कर सहित छुड़ा लिया गया। दूसरा विवाद शाहजमाल कब्रिस्तान में हुआ, जहां एक निर्माण के विरोध पर बखेड़ा हुआ। तीसरा विवाद जयगंज में हुआ, जहां एक दुकान पर       पड़ोसी द्वारा पानी डालने पर तू तू मैं मैं हो गई।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी के सराय रहमान चौक में सुबह लैपर्ड नंबर 42 गश्त करती हुई घूम रही थी। तभी एक जावेद नाम का व्यक्ति रिक्शे में अवैध रूप से कट्टी के बाद मांस सप्लाई के लिए ले जा रहा था। इस पर लैपर्डकर्मियों ने उसे रोक लिया और रिक्शे को माल सहित व जावेद को थाने ले जाने की बात कहने लगे। पुलिसकर्मियों का तर्क था कि माल की चेकिंग, सैंपलिंग होगी और लाइसेंस आदि की जांच होगी। इसके बाद ही आपको जाने दिया जाएगा। इस पर एकत्रित हुई पब्लिक ने लैपर्डकर्मियों से दुर्व्यवहार कर आरोपी को छुड़ा लिया और विरोध पर पथराव तक कर दिया। किसी तरह लैपर्डकर्मियों ने खुद को बचाया। खबर पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर जितेंद्र दीखित मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। भीड़ भी तितर-बितर होने लगी। पुलिस अधिकारियों ने मसला समझने के बाद तत्काल आरोपी के घर दबिश दी। 
विज्ञापन


मगर वह मौके पर नहीं मिला। इसे लेकर वहां काफी देर तक हंगामी व तनाव भरी स्थिति बनी रही। इस संबंध में रसलगंज चौकी इंचार्ज रामप्रकाश गौतम ने जावेद, उसके पिता अब्दुल्लाह, चमन, शानू, बिक्कू सहित एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी की दुकान पर पानी टपकने पर हुआ हंगामा
महानगर के सासनी गेट के जयगंज खाईडोरा इलाके में एक दुकानदार और किरायेदार में पानी टपने के विवाद में हंगामा हो गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पहुंची पुलिस ने शांत कराया। बताया गया है कि मुकेश बाबू और चमन खां की दुकानें बराबर-बराबर में हैं और दोनों एक दूसरे के किरायेदार व दुकान स्वामी हैं। आरोप है कि चमन खां की दुकान के तिरपाल का पानी मुकेश के इलेक्ट्रानिक आयटमों के डिब्बों पर टपकने लगा और उसने यह देखकर विरोध जताया तो चमन पक्ष ने दुर्व्यवहार कर दिया। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर सासनी गेट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गईं। बाद में दोनों पक्षों को हिदायत देकर मामला शांत करा दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार दोनों में सामान रखने को लेकर सीमांकन करा दिया गया है।

शाहजमाल में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध निर्माण का शोर
महानगर के देहली गेट इलाके के शाहजमाल कब्रिस्तान परिसर में आधा दर्जन मकान बने हुए हैं। इन्हीं में शामिल एक मकान स्वामी युवक पप्पू पुत्र शाहिद ने अपने घर के पीछे खाली पड़ी जमीन पर रसोई बनाने के लिए दीवार बनाना शुरू कर दिया। 
इस बात की भनक जब बाहर तक आई तो शाहजमाल कब्रिस्तान कमेटी के लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर देहली गेट पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में जब मकान स्वामी पर इस जमीन को लेकर कोई दस्तावेज नहीं मिले तो पुलिस ने दीवार का निर्माण रुकवाते हुए उसकी बनी हुई दीवार भी गिरवा दी। उसे हिदायत भी दी गई। एसओ के अनुसार मामले में कोई लिखित कार्रवाई नहीं हुई है।


रसलगंज विवाद में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शाहजमाल विवाद में खुद कब्रिस्तान कमेटी की शिकायत पर निर्माण रुकवा दिया गया। बाकी शहर में किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। पुलिस हर स्तर पर चौकन्नी है और कानून तोड़ने वाले पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed