फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nominee shot himself in rape case, accuses plaintiff, arrested

दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद ने खुद को मारी गोली, वादी पर लगाया आरोप, गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2020 12:57 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nominee shot himself in rape case, accuses plaintiff, arrested
gun suicide officer
दादों थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी ने शुक्रवार को खुद के हाथ में गोली मारकर पुलिस को हमले की झूठी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए भेजा। इधर, पहली नजर में मामला हमले का प्रतीत होने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के मुकदमे के वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



मगर, पुलिस ने वांछित से पूछताछ की तो वह अपनी ही कहानी में फंस गया और उसका राजफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी को दुष्कर्म मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देने के मामले में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन



एसपी देहात अतुल शर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 7 जून को एक अनुसूचित समाज के व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें रवि कुमार पुत्र श्रीनिवास नामजद था। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार था। शुक्रवार को पुलिस आरोपी रवि कुमार ने सूचना दी कि उसको मक्का की रखवाली करते समय दुष्कर्म मुकदमे के वादी के परिजनों द्वारा गोली मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो रवि को बाईं बाजू में कोहनी के ऊपर गोली लगी थी। पुलिस ने उसे उपचार को भेजा और उसकी बात पर विश्वास करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ के मुताबिक उपचार के बाद रवि कुमार पर शक होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सामने आया कि रवि ने अपने ऊपर चल रहे मुकदमे में लाभ पाने के लिए स्वयं ही अपनी बाजू में गोली मार ली थी।



तमंचा मक्का के खेत में कहीं फेंक दिया था। इस पर हमले के मुकदमे को एक्सपंज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देने का भी मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed