फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Night and day in meetings and cut in the meetings

रात बातों में और दिन मुलाकातों में कटा

Thu, 01 Mar 2018 01:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 01 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Night and day in meetings and cut in the meetings
ठा.राकेश सिंह - फोटो : Amar Ujala
विदेशी हथियार तस्करों से पिस्टल खरीदकर रखने में फंसे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह की मंगलवार को पूरी रात जेल में साथियों से बतियाने और दिन मुलाकातों में कटा। इस दौरान मुलाकात करने पहुंचे करीबियों ने जब उनसे संवेदना व्यक्त की तो परिवार और दोस्तों के साथ इस बार होली न मना पाने का मलाल चेहरे पर साफ दिखाई दिया। इधर, शहर में दिन भर राकेश सिंह व नागेंद्र सिंह के इस गिरफ्तारी प्रकरण को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जेल भेजे गए छर्रा के पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह को बैरक नंबर 2 में उनके पुराने साथी सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कालू के पास रखा गया। चूंकि कालू से उनकी मुलाकात अर्से बाद हुई तो दोनों में जो बातों का सिलसिला शुरू हुआ वह देर रात तक चला। इस दौरान जेल के अंदर ही उनके तमाम मिलने वालों का तांता उनके पास लग गया। इस तरह रात का काफी समय बातों में ही बीत गया। इसके बाद सुबह होने पर उनका मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। डिप्टी जेलर दफ्तर वाले बरामदे में उनसे मिलने वाले आने लगे। इनमें तमाम सपाई और उनके करीबी व परिचित मुलाकातियों में शामिल रहे। दोपहर बाद तक उनकी मुलाकातें चलती रहीं। इस दौरान कुछ खास लोग उनकी दैनिक जरूरतों की वस्तुएं भी लेकर पहुंचे। इधर, राकेश सिंह व नागेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


घर से उठाते समय एसटीएफ अधिकारियों के फोन थे चालू
मुलाकात को पहुंचे अपने करीबियों से बातचीत में पूर्व विधायक ने बताया कि जिस वक्त एसटीएफ के अधिकारी उन्हें उनके आवास से लेकर नीचे गाड़ी तक आए, उस दौरान पूरे समय एसटीएफ अधिकारियों के फोन चालू रहे। कोई उनसे पूछ रहा था कि क्या हुआ और वह जवाब दे रहे थे कि सर बस काम चल रहा है। ऑपरेशन लगभग सफल है। वह कौन था, यह नहीं कहा जा सकता। मगर इतना जरूर है कि इस तरह गिरफ्तारी से साजिश की बू आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा हाईकमान को भेजी जाएगी पूरी रिपोर्ट, पार्टी सन्नाटे में
 इस मामले में जिला मुख्यालय से सपा हाईकमान को भी पूरी रिपोर्ट भेजी जा रही है। पार्टी इसे साजिश भी मान रही है और वहीं रैकेट की गिरफ्तारी से जुड़ने पर सन्नाटे में भी है। इसे लेकर पूरी रिपोर्ट जिला स्तर से हाईकमान को भेजा जाना तय है। अब निर्णय पार्टी हाईकमान स्तर से लिया जाएगा कि इस पर पार्टी को क्या कदम उठाना है।

दलितों ने जताया विरोध, साजिश बताया
दलित समाज के लोगों की बैठक धनीपुर अंबेडकर पार्क में हुई, जिसमें इस गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए इसे साजिश करार दिया। इस मौके पर मुरारीलाल जाटव, विशाल सिंह सोनू, बबलू वाल्मीकि, हरकेश दिवाकर, राहुल दिवाकर, मंगल सिंह, राहुल जाटव आदि थे।


सपा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह की गिरफ्तारी भाजपा के इशारे पर हुई है। इसे लेकर सपाइयों में आक्रोश है। छात्र सभा इस साजिश के खिलाफ आंदोलन का निर्णय ले सकती है और इसका जवाब युवाओं की ओर से लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। -कौशल दिवाकर, सपा छात्र नेता 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed