फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nearly disclosed, Delhi will go to trial

खुलासा करीब, दिल्ली जाएगा मुकदमा

Tue, 14 Nov 2017 01:49 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 14 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
पनैठी-साधु आश्रम लिंक रोड पर स्कोडा कार सहित जलाए गए दिल्ली के ओखला इलाके के बिल्डर रिजवान की हत्या में पुलिस ने कुछ संदिग्ध चिह्नित कर लिए हैं। जिसके आधार पर पुलिस को जल्द सनसनीखेज वारदात के खुलासे की उम्मीद है। खुलासा करने के बाद पुलिस इस मुकदमे को दिल्ली ट्रांसफर करेगी, क्योंकि रिजवान की गुमशुदगी वहां दर्ज है।
विज्ञापन


हां, अब तक की जांच में इतना जरूर स्पष्ट हुआ है कि रिजवान को मारने की साजिश दिल्ली में ही रची गई थी। यही वजह है कि उसकी लोकेशन बुलंदशहर तक मिल रही है। इसके बाद टोल से गुजरने के सुराग भी नहीं मिले हैं। अंदेशा है कि शराब के नशे में उसे टोल से हटाकर लिंक मार्गों से अलीगढ़ लाया गया हो। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह रिजवान की कार सहित जली हुई लाश मिली थी। संपत्ति विवाद की दिशा में खुलासे के लिए प्रयासरत पुलिस द्वारा जीटी रोड पर गभाना और बुलंदशहर टोल, यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर टोल, आगरा रोड पर मडराक टोल पर कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है। अब तक गभाना, बुलंदशहर व मडराक टोल के सीसीटीवी में देखकर साफ हो गया है कि वह यहां से नहीं गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि उसकी लोकेशन बुलंदशहर तक आई है तो लग रहा है कि उसे लिंक मार्गों से टोल क्रास कर अलीगढ़ तक लाया गया होगा। अभी जेवर टोल का सीसीटीवी देखना बाकी है। इधर, रिजवान के सभी फोन नंबरों व कॉल डिटेल के आधार पर अन्य नंबरों को सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही अब तक आधा दर्जन संदिग्ध लक्ष्य बनाए गए हैं, जिनसे एक-एक कर पूछताछ शुरू की जाएगी। 

नाजरीन पहुंची थाने, दिए साक्ष्य
रिजवान की पहली पत्नी नाजरीन अपने पिता रेहान के साथ सोमवार को हरदुआगंज थाने पहुंची। इस दौरान उसने उसकी दूसरी पत्नी पर शक जताया। उसका कहना है कि रिजवान दूसरी पत्नी से खासा परेशान था और अक्सर उसको छोड़ देने की बात करता था। जमीन के लालच में दूसरी पत्नी झगड़ा करती थी।

उसने बताया था कि वह अलीगढ़ में डॉ. फिरोज से अपने डेढ़ लाख रुपये लेने आया था। उसने बताया कि वह यहां न्याय की दरकार में आई है। उसके ससुराली क्यों उस पर आरोप लगा रहे हैं, वह कुछ नहीं बता सकती। हां, उसने कुछ ऐसे साक्ष्य पुलिस को दिए हैं, जो पुलिस के लिए मददगार साबित होंगे। वह उन साक्ष्यों को किसी अन्य से साझा नहीं कर सकती।


रिजवान के पिता नाजरीन पर डटे
रिजवान के पिता सुल्तान ने उसकी पहली पत्नी नाजरीन को शह के घेरे में खड़ा किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले नाजरीन ने उस पर हास्पिटल में हमला कराया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका बाद में इलाज हुआ और पुलिस ने भी नाजरीन को दोषी माना था। दरअसल नाजरीन की नजर डेढ़ करोड़ की बेशकीमती जमीन पर थी। रिजवान को मार कर वह जमीन हड़पना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed