फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nawazil's young man shot dead

नौहझील के युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 12 Dec 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Nawazil's young man shot dead
In Gonda, the investigation and investigating police, forensic team. - फोटो : Amar Ujala
थाना खैर के गांव गोंदोली के पास पुल पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर दो गोलियों के निशान हैं। मौके पर खून बिखरा हुआ था। सूचना पर गोंडा व खैर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बाद में हलका लेखपाल ने सीमा बताकर मामला सुलझाया। मृतक की शिनाख्त नौहझील थानाक्षेत्र के निवासी गिरीश कुमार (26) के रूप में हुई। उसके परिजनों ने राजू पुत्र अमरचंद निवासी किनमासा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है।
विज्ञापन





मंगलवार सुबह गांव कुमरपुर के बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पुल पर एक युवक का रक्त रंजित शव देख उनकी चीख निकल गई। बच्चों ने वापस गांव जाकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर खैर और गोंडा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। दोनों घटनास्थल को एक दूसरे के क्षेत्र में होने की बात कहने लगी। सीमा विवाद में पुलिस ने एक घंटा निकाल दिया। बाद में खैर इंस्पेक्टर छोटेलाल ने तहसील से हलका लेखपाल को मौके पर बुलाया। नाप के बाद लेखपाल ने घटनास्थल को गोंडा थाने की सीमा में दर्शाया। जिसके बाद गोंडा थाने की पुलिस जांच में जुट गई। दोपहर बारह बजे मौके पर आए एक युवक ने मृतक की पहचान अपने गिरीश कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी सामंतागढ़ी थाना नौहझील, मथुरा के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed