फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder of boy in Pilakhana

हत्या-आरोपी के रिश्तेदार के भट्ठे पर तोड़फोड़, हंगामा

Wed, 28 Oct 2015 01:47 AM IST
अकराबाद/अमर उजाला ब्यूरो
अकराबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Murder of boy in Pilakhana

कस्बा निवासी जाहिद पुत्र मुन्ना खां 18 अक्तूबर से लापता था। 24 अक्तूबर को उसका शव हरदुआगंज क्षेत्र में नहर किनारे मिला था। इस मामले में मोनू और प्रदीप को आरोपी बनाया गया था। मोनू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि प्रदीप अभी फरार है। इधर घटना के बाद से मोनू के परिजन और रिश्तेदार भी घर पर ताला डालकर चले गए हैं। जाहिद के परिजन और अन्य लोगों ने मोनू के रिश्तेदारों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार और सोमवार को हंगामा किया था। इसी क्रम में मंगलवार को भी सैकड़ों लोग मोनू के रिश्तेदार ज्ञान वार्ष्णेय के भट्ठे पर पहुंच गए और उत्पात मचाया। भट्ठे के मुनीम और मजदूरों को दौड़ा दिया। वहां बने धर्मस्थल को भी तहस-नहस कर दिया। इसके बाद सभी लोग बाजार बंद कराने की बात कहते हुए कस्बे की तरफ बढ़ने लगे। एसओ अकराबाद संजय पांडे और पिलखना चौकी इंचार्ज अवधेश भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और भीड़ को वहीं रोक दिया। समझाबुझाकर लोगों को शांत किया। बकौल थानाध्यक्ष उक्त घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। कस्बे में पुलिस-पीएसी बल तैनात करा दी है। उपद्रवियों को सख्त हिदायत दी है कि जो लोग उत्पात मचाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इलाके के एक जनप्रतिनिधि को भी हिदायत दी है कि वह राजनीति न करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed