फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother killed by being crushed by a brick

ईंट से कुचलकर मां की हत्या

Sat, 05 Oct 2019 01:52 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 05 Oct 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
 कलियुगी बेटे की करतूत ने मां बेटे के अनमोल रिश्ते को कलंकित कर दिया। आवेश में आए बेटे ने गुरुवार देर रात मां के सिर में ईंट के लगातार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव सुबकरा निवासी करीब साठ वर्षीय कल्लन उर्फ राजबाला पत्नी गृहपाल सिंह गुरुवार रात करीब आठ बजे चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। गृहपाल सिंह घर से बाहर थे। इसी दौरान उनका पुत्र ओमदत्त वहां आया। किसी बात को लेकर मां से झगड़ा करने लगा। घर में उस दौरान मां बेटे ही थे। ओमदत्त अपनी मां से हाथापाई करने लगा। 
विज्ञापन




बाद में ईंट उठाकर निर्दयता के साथ मां के सिर पर लगातार कई प्रहार करता रहा। कल्लन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव से किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि बेटे ने मां की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हत्या की सूचना पर सीओ इगलास परशुराम सिंह व थाना प्रभारी अजब सिंह रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोपी ओमदत्त घटना के बाद ही फरार है । पुलिस ने परिजनों से तहरीर देने व शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर िमलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed