{"_id":"57fa9fc44f1c1b695228e77c","slug":"mother-daughter-and-son-dead-thrown-different-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी व बेटे को मारकर अलग-अलग जगह फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी व बेटे को मारकर अलग-अलग जगह फेंका
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात चुनावी रंजिश में महिला और उसके नाबालिग बेटी-बेटे की हत्याकर लाशें एक किमी इलाके में अलग-अलग फेंक दी गईं। इस दौरान बेटी के साथ गैंगरेप और मां के साथ दुष्कर्म की कोशिश का भी अंदेशा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने छर्रा-बरला मार्ग जाम कर दिया। खास बात है कि एक ही परिवार में चार माह के अंतराल में दूसरी बार हत्या की गई हैं और जुलाई माह में हुई हत्या का आरोपी यह ऐलान करते हुए आज तक फरार है कि पूरे परिवार का खात्मा करके ही जेल जाएगा।
गांव के एक पूर्व प्रधान परिवार की पंचायत चुनाव को लेकर तीन गुटों से रंजिश चल रही है। इसमें पूर्व प्रधान की हत्या हो चुकी है। इसी पूर्व प्रधान परिवार की अधेड़ उम्र एक विधवा महिला गांव की मढ़इयों में अपनी 15 वर्षीय बेटी व 13 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी।
उसके पांच बालिग बच्चों की शादियां हो चुकी हैं, जो बाहर रहकर नौकरी करते हैं और मां व छोटे भाई-बहनों को खर्चा भेजते थे। शनिवार रात अधेड़ महिला व उसके बेटी-बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बेटी का शव तो घर में ही छोड़ दिया गया, जबकि बेटे की लाश घर से लगभग 500 मीटर दूसरी पर गांव सिंहावली के बॉर्डर पर अरहर के खेत में फेंकी गई। वहीं महिला की लाश करीब 700 मीटर दूसरी पर गांव भौनई के पास बाजरा के खेत में डाली गई। रविवार सुबह बजे जब गांव का ही बच्चा घूमते हुए महिला के दरवाजे पर पहुंचा और उसने देखा कि किशोरी की निर्वस्त्र लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर तमाम खरोंच के भी निशान थे। सूचना पर इंस्पेक्टर छर्रा जावेद खान मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला व बेटे की तलाश शुरू की। मगर कुछ ही देर में उन दोनों की लाश भी मिल गईं। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में मिले थे।
विज्ञापन
इस खबर पर एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी देहात डॉ. ब्रजेश सिंह, सीओ अतरौली, सीओ बरला, एसडीएम अतरौली समेत कई थानों का पुलिस बल भी पहुंच गया। बाद में डॉग स्कवाएड व फील्ड यूनिट भी पहुंच गई। महिला के बड़े बेटे की तहरीर पर नेक मोहम्मद, रियासत, रियासत अली, सज्जाद, शहजाद, गोला आदि पर गैंगरेप, हत्या, पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद शहजाद मौजूदा प्रधान का बेटा है।