फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Misbehave with power station team

गुड़ मंडी में बिजली कर्मियों को बंधक बनाया

Thu, 05 Nov 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 05 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। शहर की घनी आबादी वाले इलाके गुड़ की मंडी में बुधवार को मीटर बदलने को लेकर व्यापारियों ने बिजली विभाग की टीम को बंधक बना लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ।
विज्ञापन


पुराना क्षेत्र गुड़ की मंडी में हैंडपंप के पार्ट्स का कारोबार करने वाले वीरेंद्र कुमार गुप्ता की दुकान और आफिस है। ऊपर उनका आवास भी है। बिजली विभाग द्वारा इन दिनों पुराने मीटरों के स्थान पर नए मीटर लगाए जाने का काम चल रहा है। बुधवार को बिजली विभाग की टीम उनके आफिस पर पहुंची और पुराने मीटर की जगह नया मीटर लगाने की तैयारी करने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच जब घर में मौजूद महिलाओं ने बताया कि घर के पुरुष सदस्य घर में नहीं हैं। उनकी मौजूदगी में मीटर बदलने का काम कर लिया जाए। आरोप है कि बिजली विभाग की टीम में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है। मीटर भी नहीं लगेगा और बिजली भी नहीं मिलेगी। विवाद हुआ तो मौके पर और भी व्यापारी और व्यापारी नेता पहुंच गए। इस बीच बिजली टीम को मौके पर ही रोक कर बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक बिजली विभाग के अधिकारी मीटर बदल चुके थे। बाद में बंधक बनाए जाने की सूचना विभाग के बड़े अधिकारियों को दी गई। उन्होंने और क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों ने दूसरे पक्ष के लोगों को समझा कर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच सौहार्द पूर्ण तरीके से मामले का हल हुआ। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed