फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Millions stolen battery gherry checkpoint , road blocked

लाखों की बैट्री चोरी होने पर चौकी घेरी, रोड जाम किया

Fri, 01 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen battery gherry checkpoint , road blocked
बेसवां में चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
 बेसवां में बुधवार की रात को जूनियर हाईस्कूल के सामने चौधरी इलेक्ट्रिकल्स की दुकान से  चोर लाखों रुपये की बैट्री इनवर्टर आदि सामान चोरी करके ले गए। चोरी की घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने चौकी का घेराव करने के साथ ही बेसवां चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर जाम को समझा-बुझाकर खुलवाया।
विज्ञापन


अजीत चौधरी निवासी अलीपुरा सरकोरिया की दुकान जूनियर हाईस्कूल के सामने है। दुकानदार शाम को दुकान बंद करके प्रतिदिन घर चला जाता है। दुकान स्वामी अजीत चौधरी का कहना है कि चोर लाखों रुपये के बैट्री इनवर्टर, पंखा, स्टेबलाइजर आदि सामान चुरा ले गए तथा चार बैट्री इनवर्टर को नयावास रोड पर ढकेल पर लदा छोड़ गए। अजीत ने बताया कि लगभग एक साल पहले भी मेरी दुकान में लाखों की चोरी हुई थी, जिसका भी पुलिस अभी तक सुराग तक नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


बेसवां के लोगों का कहना है कि आये दिन चोरी की होने वाली घटनाओं को स्थानीय पुलिस अनावरण नहीं कर पा रही है। इस घटना को लेकर दुकानदार आक्रोशित हो गए और उन्होंने चौकी का घेराव किया तथा अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर सीओ विजयेंद्र द्विवेदी कोतवाल संजीव कुमार सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचने के बाद दुकानदारों और बेसवां के चेयरमेन संजय अग्रवाल आदि लोगों से बात करके जाम खुलवाने के साथ ही घटना का जल्द से जल्द अनावरण  करने का आश्वासन दिया। दुकानदार की   तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed