फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Max killed two brothers and sisters, one killed

दो भाइयों व बहन को मैक्स ने रौंदा, एक की मौत

Mon, 28 Jan 2019 02:25 AM IST
Priyesh Mishra क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 28 Jan 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Max killed two brothers and sisters, one killed
प्रतीकात्मक तस्वीर
 थाना पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर गोसाईं से यूपी पुलिस भर्ती के लिए एक ही बाइक से रविवार सुबह परीक्षा देने मथुरा जा रहे दो सगे भाइयों व चचेरी बहन को  मैक्स ने रौंद डाला। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए अन्य भाई व बहन को अलीगढ़ अस्पताल में भर्ती में कराया है। हादसे की सूचना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर गोसाईं के बलवीर गिरि विकलांग हैं और गांव में ही मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे बड़े प्रवीन गिरि व हरीश गिरि और बलवीर के ममेरे भाई पूर्व प्रधान मुकेश भारती की बेटी सपना गोस्वामी ने यूपी पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा फॉर्म भरा था। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए तीनों का परीक्षा केंद्र मथुरा में पड़ा था। शाम की शिफ्ट में तीनों की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे बाइक से तीनों भाई-बहन परीक्षा देने के लिए मथुरा के लिए रवाना हो गए। जैसे ही उनकी बाइक मथुरा स्थित यमुना पुल के निकट पहुंची सामने से आ रही मैक्स ने टक्कर मार दी। इससे हरीश गिरि की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीन और सपना गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया जबकि हरीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर गांव से तमाम लोग मथुरा पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ लाया गया। हरीश के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। देर शाम गांव में ही हरीश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed