फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many injured including veterinary doctor in the attack of the throat

सांड़ के हमले में पशु चिकित्सक प्रधान समेत कई लोग घायल

Fri, 12 Apr 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 12 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Many injured including veterinary doctor in the attack of the throat
सांड़ के हमले में घायल प्रधान। - फोटो : Rupesh
गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अतरौली कस्बे के रामघाट रोड पर रोडवेज डिपो के समीप एक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। कई खोखे तोड़ डाले। सांड़ के इस उपद्रव से भगदड़ मच गई। इस दौरान सांड़ को काबू करने की कोशिश में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर और ग्राम प्रधान समेत कई को सांड़ ने घायल कर दिया। लोगों के सहयोग से पुलिस ने बमुश्किल सांड़ को काबू में किया। गुरुवार को ही शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतरौली कस्बे में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि इस सांड़ ने करीब दो घंटे तक उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम के सदस्य चिकित्सक सतेंद्र सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी कांता प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रताप सिंह, नंद कुमार वर्मा, मनोज, गुलशन भारद्वाज सांड़ को काबू करने की कोशिश में घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed