{"_id":"cce57a05355a47d4f7fb0faacb2bb528","slug":"manager-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर से साढ़े आठ लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनेजर से साढ़े आठ लाख लूटे
अलीगढ़।
Updated Fri, 19 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक प्रयोग संबंधी निजी घरेलू उत्पाद बनाने वाली एक प्रख्यात मल्टीनेशनल कंपनी का जिला स्तरीय मुख्यालय लोधी विहार चौराहे पर एक दुमंजिला भवन में चलता है। इसके संचालक/स्वामी हरियाणा निवासी विनायक गुलाठी हैं, जो नोएडा बैठते हैं। यहां मैनेजर अशोक कुमार निवासी कंदौली इगलास व कैशियर तेजपाल निवासी किशनपुर क्वार्सी पूरा काम देखते हैं।
मार्केट से थोक व फुटकर विक्रेताओं को ऑर्डर पर माल पहुंचाते हैं और भुगतान लेते हैं। इसी व्यापार से एकत्रित 8.64 लाख रुपये की रकम सेंटर प्वाइंट पीएनबी शाखा में जमा करने के लिए दोनों दोपहर करीब 11.30 बजे दफ्तर से चले। बाइक अशोक चला रहे थे, जबकि रुपये का बैग पीछे बैठे तेजपाल ने संभाल रखा था। वे दफ्तर से बमुश्किल सौ मीटर ही आगे चले होंगे कि बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
पांच बदमाशों में से दो-तीन पहले से सड़क पर खड़े थे। उन्हाेंने बाइक करीब आते ही हाथ देकर रोका। इसी बीच दो और बदमाश पीछे से बाइक पर आ गए। इनके पास एक काली पल्सर व एक स्पलैंडर बाइक थी। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने तेजपाल से रुपयों का बैग छीनना शुरू किया। जिसका उन्हाेंने विरोध किया। इसपर तमंचे की बट से माथे पर चोट पहुंचाकर बुरी तरह घायल कर दिया गया और बैग छीन लिया। इसके बाद वे बैग लेकर चौराहे से कॉलोनी के अंदर से आगरा रोड पर जाने वाले रास्ते से भाग निकले।
विज्ञापन
इस दौरान शोर शराबे पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलने पर सबसे पहले सीओ प्रथम राजकुमार, फिर एसओ विनोद कुमार, एसपी सिटी अंशुल गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे। आसपास लोगों से जानकारी के बाद दफ्तर के सामने वाले मकान के बाहर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला गया। एसओ के अुनसार अशोक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो दफ्तर के सामने वाले भवन पर लगे सीसीटीवी में बाइक सवार मैनेजर व कैशियर के पीछे एक बाइक पर दो बदमाश जाते दिखाई दिए हैं। जिन्हें खुद पीड़ितों ने पहचान लिया है। इस आधार पर बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
यह उत्पाद बेचती है कंपनी ः नामचीन कंपनी द्वारा टूथपेस्ट, सर्फ, साबुन, चाय, पाउडर, क्रीम, तेल आदि ब्रांडेड वस्तुएं बेची जाती हैं।