{"_id":"5f833a088ebc3e9bb02fde13","slug":"made-a-video-of-the-woman-while-taking-bath-lathi-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः नहाते समय महिला का वीडियो बनाया, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः नहाते समय महिला का वीडियो बनाया, चले लाठी-डंडे
Sun, 11 Oct 2020 10:59 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी क्षेत्र मेें घर में नहाते समय पड़ोस के ही दो युवकों ने एक महिला का वीडियो बना लिया। महिला ने नजर पड़ने पर विरोध जताया और शोर मचाया तो आरोपी उस समय भाग गए। बाद में लाठी-डंडों से हमलावर होकर महिला के देवर संग मारपीट कर दी। इस मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
वाकये के अनुसार शनिवार सुबह महिला घर में नहा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के ही दो युवक छत से उसका अपने मोबाइल में वीडियो बनाने लगे। अचानक जब महिला की नजर उन पर पड़ी तो महिला ने शोर मचा दिया। शोरशराबे पर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्हें देख आरोपी भाग गए।
इस मामले में महिला के परिवार ने आरोपियों के परिवारों से शिकायत भी दर्ज कराई। उस दौरान झगड़े के हालात बने। मगर किसी तरह लोगों ने मध्यस्थता कर मसला शांत करा दिया। इसके बाद रविवार सुबह महिला का देवर काम के सिलसिले में बाहर जा रहा था।
विज्ञापन
तभी आरोपियों ने उसे दबोचकर पीट दिया। इस दौरान लाठी डंडे भी चले। बीच बचाव में आई महिला को भी पीट दिया। क्वार्सी एसएसआइ चंचल सिरोही के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसमें चेतन व योगेश आदि को नामजद किया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।