{"_id":"579e64804f1c1bda762b91cf","slug":"loot-with-mom-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटे को लूटकर चलती गाड़ी से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बेटे को लूटकर चलती गाड़ी से फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला,अकराबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
victims of loot
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकराबाद। जीटी रोड पर मां-बेटे से सोने के कुंडल और रुपये लूटकर लुटेरों ने चलती गाड़ी से दोनों को नीचे फेंका और निकल भागे। उधर मां-बेटे को गाड़ी से फेंकने की घटना देख ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा कर लिया। पुलिस को भी सूचना दी तो पुलिस भी गाड़ी की तलाश में लग गई। पुलिस-पब्लिक की घेराबंदी से पनेठी चौकी के निकट गाड़ी सवार लुटेरे पकड़ में आ गए। पकड़े गए चारों लुटेरों को पुलिस थाने ले गई। लूट का शिकार मां-बेटे की ओर से दी गई तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
जानकारी के अनुसार एटा जिले के गांव भदवास निवासी हरी सिंह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ मामा को देखने गंजडूरवारा के निकट गांव चंदन नगला गए थे। रविवार को अलीगढ़ लौटते समय एटा में सफेद रंग की बुलेरो कार सवार चार लोगों ने अलीगढ़ जाने की कह कर गाड़ी में बिठा लिया। शाम करीब पांच बजे अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड गांव टुआमई मोड़ के निकट गाड़ी के अंदर ही मां-बेटे पर चाकू व तमंचा तान कर 1250 रुपये एवं कान के सोने के कुंडल लूट लिए।
अकराबाद के विजयगढ़ रोड के निकट चलती कार से लुटेरों ने मां-बेटे को फेंक दिया और भाग निकले। कस्बा निवासी ग्रामीणों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस भी लुटेरों के पीछे लग गई। पनेठी चौकी के निकट पुलिस-पब्लिक ने लुटेरों को घेर लिया।
विज्ञापन
- पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और भी घटनाओं का पूछताछ में खुलासा होने की उम्मीद है। लुटेरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - अमित कुमार, एसओ