फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   loot with mom and son

मां बेटे को लूटकर चलती गाड़ी से फेंका

Mon, 01 Aug 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,अकराबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,अकराबाद Updated Mon, 01 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
loot with mom and son
victims of loot - फोटो : amar Ujala
अकराबाद। जीटी रोड पर मां-बेटे से सोने के कुंडल और रुपये लूटकर लुटेरों ने चलती गाड़ी से दोनों को नीचे फेंका और निकल भागे। उधर मां-बेटे को गाड़ी से फेंकने की घटना देख ग्रामीणों ने गाड़ी का पीछा कर लिया। पुलिस को भी सूचना दी तो पुलिस भी गाड़ी की तलाश में लग गई। पुलिस-पब्लिक की घेराबंदी से पनेठी चौकी के निकट गाड़ी सवार लुटेरे पकड़ में आ गए। पकड़े गए चारों लुटेरों को पुलिस थाने ले गई। लूट का शिकार मां-बेटे की ओर से दी गई तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एटा जिले के गांव भदवास निवासी हरी सिंह अपनी मां मुन्नी देवी के साथ मामा को देखने गंजडूरवारा के निकट गांव चंदन नगला गए थे। रविवार को अलीगढ़ लौटते समय एटा में सफेद रंग की बुलेरो कार सवार चार लोगों ने अलीगढ़ जाने की कह कर गाड़ी में बिठा लिया। शाम करीब पांच बजे अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड गांव टुआमई मोड़ के निकट गाड़ी के अंदर ही मां-बेटे पर चाकू व तमंचा तान कर 1250 रुपये एवं कान के सोने के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन


अकराबाद के विजयगढ़ रोड के निकट चलती कार से लुटेरों ने मां-बेटे को फेंक दिया और भाग निकले। कस्बा निवासी ग्रामीणों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस भी लुटेरों के पीछे लग गई। पनेठी चौकी के निकट पुलिस-पब्लिक ने लुटेरों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और भी घटनाओं का पूछताछ में खुलासा होने की उम्मीद है। लुटेरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।     - अमित कुमार, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed