{"_id":"5d97a7728ebc3e01574229f8","slug":"loan-taken-from-bank-by-misappropriation-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की हेराफेरी कर बैंक से लिया तीस लाख का कर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन की हेराफेरी कर बैंक से लिया तीस लाख का कर्ज
Sat, 05 Oct 2019 01:52 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यावर्त बैंक शाखा चंडौस के प्रबंधक ने शुक्रवार को सात लोगों के खिलाफ तीस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रबंधक ने बताया कि चंडौस क्षेत्र के रहने वाले सात किसानों ने खतौनी व हिस्सा प्रमाण पत्र में हेराफेरी कर वर्ष 2015 व 2016 में लगभग तीस लाख रुपये का लोन लिया था।
बैंक प्रबंधक को हेराफेरी की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों ने अपने खेत की खतौनी व हिस्सा प्रमाण में अपने नाम पर अधिक जमीन दिखाकर बैंक से केसीसी(किसान क्रेडिट कार्ड) लोन ले लिया था। कुछ आरोपी लोन की जमा-निकासी कर रहे थे। लेकिन कुछ ने पैसा जमा ही नहीं किया। वर्तमान में सातों आरोपियों पर बैंक का लगभग 27 लाख रुपये बकाया है।

आरोपियों में कमल सिंह निवासी बझेड़ा, भूपेन्द्र सिंह निवासी ऊमरी, रामजीलाल निवासी नगला पदम, श्याम सिंह निवासी नगला पदम, किशनपाल निवासी ऊमरी, डिप्टी सिंह निवासी रामनगर गंगेई, रामजीत निवासी गंगेई शामिल हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
बैंक प्रबंधक ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
-सीपी सिंह, कोतवाल चंडौस।
बैंक से सात लोगों ने खतौनी व हिस्सा प्रमाण पत्र में अधिक जमीन दर्शाकर बैंक से लग भग तीस लाख रुपये का लोन लेने की बात सामने आई है। सभी के खिलाफ चंडौस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
-रामशरण वर्मा, प्रबंधक आर्यावर्त बैंक शाखा चंडौस।