फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lakhs of theft from MLA's apartment

विधायक के रिश्तेदार के मकान से लाखों की चोरी

Mon, 27 May 2019 01:43 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 27 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of theft from MLA's apartment
क्वार्सी क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Dig Vishal
महानगर में सक्रिय चोरों ने शनिवार रात क्वार्सी इलाके में धमाचौकड़ी मचाते हुए इंजीनियर कॉलोनी से सटी गणेश धाम कॉलोनी में भाजपा विधायक अनिल पाराशर के रिश्तेदार लघु सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई के  बंद मकान को निशाना बनाते हुए 15 लाख से अधिक का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


वारदात उस समय हुई जब जेई परिवार सहित भाई की शादी के  सालगिरह समारोह में भाग लेने बुलंदशहर गए थे। रविवार सुबह मकान के ताले टूटे देख पड़ोसी ने जेई सहित पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पाकर जेई के परिवार के होश उड़ गए। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। खबर पर विधायक भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


मूलरूप से रसालू पहासू बुलंदशहर निवासी रिटायर्ड जेई रामेश्वर दयाल पाठक ने बताया कि वह शनिवार को मकान का ताला लगाकर पत्नी और बच्चों सहित छोटे भाई मनोज पाठक की शादी के सालगिरह समारोह में शामिल होने पैतृक गांव गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। घर आकर देखा तो मुख्यद्वार का ताला टूटा पड़ा था। साथ ही छत को जाने वाली सीढ़ियों पर लगे दरवाजे का भी ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर अलमारी को तोड़ उसमें रखी 50 हजार की नकदी और 14.50 लाख रुपये करीब के गहने चोरी कर ले गए। साथ ही कुछ महंगी साड़ियां और कपड़े भी चोरी कर ले गए। इस सूचना पर सीओ अनिल समानिया, इंस्पेक्टर डीएस त्यागी के अलावा विधायक अनिल पाराशर भी वहां पहुंच गए। थाना क्वार्सी मेें अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार रिटायर्ड जेई के घर जाकर चोरों के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा। इस घटना का फॉरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध उठाए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

भगवान की गुल्लक भी ले गए चोर
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने पूरे घर का हाल जानने के बाद पुलिस को बताया कि चोर घर के अंदर बने पूजा स्थल यानी मंदिर में रखे दानपात्र/गुल्लक को भी ले गए। उसमें सात हजार रुपये करीब होने का अनुमान परिजनों ने बताया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने बंद मकान में रहकर आराम से तलाशी ली है, इसके बाद माल ले गए हैं।

विधायक ने कहा, क्वार्सी में नहीं रुक रहे अपराध
इस घटना की खबर पर घटनास्थल पर पहुंचे विधायक अनिल पाराशर ने मौके पर मौजूद सीओ तृतीय से घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द खुलासे को लेकर चेतावनी दी। वहीं उन्होंने एसएसपी से फोन पर बात करते हुए सीधे-सीधे कहा कि क्वार्सी थाना पुलिस पर अपराध नहीं रुक पा रहे और जो अपराध हो रहे हैं, उनका खुलासा भी नहीं हो पा रहा।


उन्होंने पिछले माह मान सरोवर में ट्रांसपोर्टर के मकान सहित दो मकानों में हुई चोरी का उल्लेख भी एसएसपी से करते हुए थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आज तक उस घटना का भी खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा आए दिन छोटी-मोटी चोरियां व छिनैतियां थाना क्षेत्र में हो रही हैं। उन्होंने एसएसपी से इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed