दरोगा से उनकी पत्नी को जान का खतरा
महानगर के एक थाने में तैनात दरोगा से उनकी पत्नी व बच्चे को जान का खतरा है। जिसकी शिकायत एसएसपी से की गई है।
मथुरा निवासी महिला ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि उसके पति महानगर के एक थाने में बतौर सबइंस्पेक्टर तैनात हैं। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों व पति ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी थी। जिसकी पूर्ति न करने पर ससुरालीजनों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इतना ही नहीं 10 जून 2013 को घर से निकाल दिया। तब से अब तक पति ने न तो उसे खर्चा दिया है और न ही अपने पास रखते हैं। आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध हैं। अब पति उसे व बच्चे को धमकी देता है। पति से जान के खतरे की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने इसकी जांच एसपी सिटी को सौंप दी है।