फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ladies - in the name of government schemes to swindle racket

सरकारी योजनाओं के नाम पर लेडीज-रैकेट कर रहा ठगी

Mon, 08 Feb 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
युवा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन शर्मा काजू ने कहा कि नौरंगाबाद में 70-80 महिलाओं का एक रैकेट सक्रिय है, जो टीकाराम कॉलोनी, विकास नगर, डोरी नगर, रावण टीला, गोविंद नगर, नौरंगाबाद, बेगम बाग, पला होली चौक आदि स्थानों से हैं।
विज्ञापन


यह रैकेट घर-घर जाकर अपने आपको किसी संस्था या राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बताकर श्रम विभाग, डूडा, कन्या धन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी व अवैध उगाही करती हैं। काजू रविवार को राष्ट्रीय कार्यालय कुंदन नगर, नौरंगाबाद में बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी रैकेट की एक महिला अखिलेश सिंह को समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील गौड़ द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया था। जिसके पास सपा के फ र्जी विजिटिंग कार्ड व फ र्जी संस्था ‘उत्तर प्रदेश महिला’ के कार्ड भी मिले थे। जिसकी जांच सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव के आदेश पर महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक की टीम ने कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अमित कुमार पीएसी ने कहा कि ऐसे ठगों पर कार्रवाई के लिए संस्था के पदाधिकारी जिलाधिकारी और एसएसपी से मिल कर मांग करेंगे। निशा पाठक ने प्रत्येक वार्ड में छह- छह महिला पदाधिकारियों की टीमों का गठन किया है, जो घर-घर जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी।


बैठक में जिला सचिव कैलाश शर्मा गोंडा, जिला प्रवक्ता सुरेश उपाध्याय, जिला संयोजक गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीत शर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, राममोहन पचौरी, देवेश शर्मा, रमेश भारद्वाज, सुमन पाठक, रीता शर्मा, कल्पना गौड़, रजनी भारद्वाज, मुनेश देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed