{"_id":"5bca325ebdec226947534951","slug":"just-returning-after-returning-from-ganga-a-dozen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक दर्जन घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बस दुर्घटना
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहली गेट इलाके में मथुरा बाईपास स्थित तालसपुर पुलिया के पास नरौरा से भरतपुर जा रही श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इसमें एक दर्जन से ज्यादा तीर्थयात्री घायल हो गए। सभी घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर जिलाधिकारी, एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे। राजस्थान भरतपुर के गांव नरौली थाना डींग से एक ही गांव कुनबे के परिवार के 66 लोग गुरुवार की शाम पांच बजे बस से गंगा स्नान करने नरौरा आए थे।
शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से लदी बस भरतपुर लौट रही थी। सुबह करीब छह बजे जब बस मथुरा बाईपास पर तालसपुर के पास थी तो बस आगे चल रहे कैंटर को ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क के पोल से टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। घटना के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। बस के पलटने पर चीख पुकार मच गई। राहगीर और स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंची और लोगों के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों में बनी सिंह पुत्र कमल सिंह, इनके बाबा छिद्दू सिंह, देबू देवी (35 वर्ष) सुमन (40 वर्ष) गुड्डू (32 वर्ष) श्यामवती (32) प्रियंका (21) रूपक (70) मीनू (32) कुसुम (23) चंद्रवती (40) सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर डीएम चंद्र भूषण सिंह और एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी पहुंचे। उन्होंने घायलों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिये हैं कि घायल तीर्थयात्रियों के इलाज में कोई भी लापरवाही न की जाए। बाद में बस को क्रेन की मदद से नाले से निकाला। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कुछ यात्री घायलों के साथ रुक गए हैं। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।