फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jawahar Park gardener murdered bodies dumped

जवाहर पार्क के माली की हत्या कर शव फेंका

Fri, 13 Nov 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 13 Nov 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
जवाहर पार्क में तैनात माली ओमप्रकाश (41) की हत्या कर शव अकराबाद के पास सड़क के सहारे गड्ढों में फेंक दिया गया। पांच दिन से गायब पति की तलाश में घूम रही पत्नी ने बुधवार शाम मिली इस लाश की पहचान अपने पति के रूप में कर ली। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर गड्ढों में मिली लाश की गर्दन देखकर अंदेशा जताया जा रहा या तो गला दबाया गया है या फिर जहरखुरानों द्वारा अत्यधिक मात्रा में दिए गए नशीले पदार्थ से जान गई है।
विज्ञापन


जनकपुरी जीआईसी एटा निवासी ओमप्रकाश पुत्र गीतम सिंह मंडलीय उपनिदेशक उद्यान के जवाहर पार्क स्थित कार्यालय में माली के पद पर कार्यरत था। वह यहां से 7 नवंबर की शाम दीपावली पर पांच दिन की छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था। पत्नी रेशम देवी के अनुसार शाम छह बजे उसकी अंतिम बार पति से बात हुई और उन्होंने बताया था कि वह बस में बैठ गए हैं। इसके बाद से वह गायब थे। उनका फोन भी बंद था। कई दिन तक चली तलाश के बाद रेशम देवी ने गांधीपार्क थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई और वह अपने पति की तलाश में इधर उधर भटक रही थी।
विज्ञापन


 इधर, बुधवार शाम अकराबाद से पहले ईदगाह के पास गड्ढों में एक लाश मिली। गर्दन पर मामूली सा निशान था। बाकी कोई चोट का निशान नहीं था। इस अज्ञात लाश को पुलिस ने मोरचरी में रखवा दिया था। बृहस्पतिवार सुबह तमाम आशंकाओं के चलते मोरचरी पहुंची रेशम देवी ने इस लाश को अपने पति की लाश के रूप में पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अकराबाद पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, यह भी हो सकता है कि गांधीपार्क में दर्ज गुमशुदगी को ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या में तरमीम कर जांच शुरू करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed