{"_id":"596efb0c49ad6e97d5a7bf6b6762d31e","slug":"jattari-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को लेकर नोकझोंक, जाम लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण हटाने को लेकर नोकझोंक, जाम लगा
अमर उजाला ब्यूरो, जट्टारी
Updated Sun, 28 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ पलवल मार्ग पर आये दिन रहती जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम के आदेश पर एसडीएम खैर विमल कुमार अग्रवाल ने शनिवार को कस्बे के मैन रोड से बलपूर्वक सड़क के दोनों ओर से 20-20 फीट तक का अतिक्रमण हटवा दिया। करीब दस बजे पुलिस चौकी पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ओमप्रकाश सिंह मय फोर्स व दो जेसीबी के साथ कस्बे के मैन रोड पर एक बजे पहुंच गये। करीब एक बजे से पांच बजे तक दोनों जेसीबी से हटाये गये अतिक्रमण के बीच कई बार कर्रवाई को लेकर व्यापारियों की अधिकारियों से हल्की नोकझोंक भी हुई। जिस पर एसडीएम व सीओ और भी सख्ती से पेश आये।
विज्ञापन