फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband beaten to death by lover beating his girlfriends

पत्नी संग रंगरलियां मना रहे प्रेमी को पति ने पीट-पीट कर मार डाला, इलाके में सनसनी

Mon, 28 Dec 2020 02:38 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten to death by lover beating his girlfriends
जांच करते अधिकारी... - फोटो : amar ujala

बन्नादेवी थानाक्षेत्र के सारसौल में रविवार देर शाम पत्नी संग रंगरलियां मना रहे प्रेमी को देख पति ने आपा खो दिया। उसने बल्ले से पीट-पीटकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हिमाचल प्रदेश में काम करने वाला पति अचानक घर पहुंचा था। मृत प्रेमी नोएडा का रहने वाला था। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से लोधा निवासी सुंदर लाल का परिवार सारसौल स्थित अग्रवाल ढाबा के सामने वाली गली में अपना मकान बनाकर रहता है। घर में पत्नी कमलेश के अलावा दो बेटे हरिओम व ललित हैं। सुंदर लाल खुद हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट फैक्टरी में नौकरी करता है। कुछ समय पहले तक सुंदर लाल की पत्नी व बच्चे भी साथ ही रहते थे। लॉकडाउन के बाद से परिवार यहीं रह रहा है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम सुंदर लाल छुट्टी लेकर अचानक आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो दंग रह गया। उसकी पत्नी किसी अन्य मर्द के साथ प्रेमालाप कर रही थी। यह देख सुंदर लाल ने आपा खो दिया। हालांकि, महिला के प्रेमी ने भागने की कोशिश की। मगर, सुंदर लाल ने दरवाजा बंद कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे वहीं क्रिकेट का बैट दिखाई दे गया। उसने बैट युवक के सिर में दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घर में झगड़ा होता देख उसका बड़ा बेटा पुलिस चौकी पहुंच गया। इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजों व मोबाइल आदि के आधार पर विकास (24) पुत्र राजन निवासी आकलपुर रघुपुरा नोएडा के रूप में हुई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन ने शव पोस्टमार्टम केंद्र भेजा और पति-पत्नी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी के विकास से नाजायज संबंध थे। उसने आज यह अपनी आंखों से देख लिया और झगड़े में युवक की मौत हो गई। मृत युवक के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

मिस्ड कॉल और फेसबुक से चार साल पहले हुआ था प्यार 
इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन के अनुसार मौके पर व थाने लाकर हुई पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि विकास बसों में मोमबत्ती व अन्य सामान बेचने का काम करता था। चार साल पहले मिस्ड कॉल व फेसबुक के जरिये उससे प्यार हो गया। इसके बाद अक्सर उसका मिलना जुलना शुरू हो गया। विकास की मौत पर महिला फूट-फूटकर रो रही थी। मृतक को अपना पति बताकर पुलिस से कार्रवाई की बात कह रही थी।

बच्चों ने बताया कि अक्सर आता था युवक
पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि विकास अक्सर उनके घर आता था। जब भी वह आता तो मां उनको बाहर खेलने भेज देती थी। बच्चों को बता रखा था कि यह अंकल हैं। यहां किराये पर रहने आते हैं। 


मोहल्ले में सब हैरान, कोई नहीं समझ पाया क्या हुआ
रविवार देर शाम सर्द मौसम के कारण लोग अपने घरों में ही थे। घटना के दौरान चीख पुकार की आवाजें आईं तो लोगों ने समझा कि घर में झगड़ा हो रहा होगा। मगर जब दरवाजे पर पुलिस पहुंची तब लोगों को हत्या की जानकारी हुई। मगर किसी ने विकास के विषय में कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed