{"_id":"30a737188fe2d905a36858a90d6604f2","slug":"hardware-businessman-attemt-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगा जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगा जान दी
अलीगढ़।
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगा जान दी
जेब से निकले सुसाइड नोट में पत्नी के मायके वालों को जिम्मेदार ठहराया
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सासनी गेट इलाके में तमोलीपाड़ा मोहल्ले में शुक्रवार को एक हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट निकला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी के मायके वालों के उत्पीड़न को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था कि शाम को मृतक के ससुराल पक्ष से लोग आ गए और मृतक के परिवार पर ही उसक हत्या का आरोप लगाया। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मृतक की मां सहित तीन लोग घायल हो गए।
बाद में दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे और यहां पर भी आपस में नोकझोंक होती रही। यहां पर दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया है। जबकि शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। मृतक की मां, उसकी पत्नी और सास को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है। इन तीनों को महिला थाने भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पक्षों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। तमोलीपाड़ा निवासी यतेंद्र गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका छोटा भाई रवि गुप्ता (35) हार्डवेयर कारोबारी था। उसकी शादी 15 वर्ष पहले आईटीआई रोड निवासी संगीता गुप्ता से हुई थी। रवि के दो बेटे देव और पारस हैं। यतेंद्र गुप्ता ने बताया कि रवि के ससुराल वाले उसका कई तरह से उत्पीड़न कर रहे थे। जिसके उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवा चुके थे। कई बार रवि के साथ मारपीट भी की गई थी। कई महीनों से उसकी पत्नी संगीता अपने बच्चों सहित मायके रह रही है। शुक्रवार को रवि घर में अकेला ही था। दोपहर को उसकी फोन पर बात हुई। जिसके बाद उसने मकान में ही बने टट्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद एक नौकर घर पहुंचा तो उसने रवि का शव फंदे में लटकता देखा। नौकर ने आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। देर शाम कारोबारी के परिजनों और ससुरालीजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी थ्ाी।