फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gokashi

गोकशी पर घमासान, भाजपाइयों ने कोतवाली घेरी

Sat, 22 Aug 2015 01:10 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sat, 22 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन

गोकशी पर घमासान, भाजपाइयों ने कोतवाली घेरी 

अमर उजाला ब्यूरो 

अलीगढ़। शहर की घनी आबादी वाले ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान में शुक्रवार सुबह सपा नेता के चचेरे भाई के घर में हुई गोकशी की घटना से पूरे शहर में तनाव फैल गया। भाजपाइयों और हिंदूवादी संगठनों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। हालात बेकाबू होते देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मेयर शकुंतला भारती गोकशी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक डटी रहीं, वह लौट-लौट कर तीन बार कोतवाली पहुंचीं। इस दौरान मेयर और सीओ डॉ. संजय कुमार में तीखी नोकझोंक भी हुई। भाजपाइयों ने वहां नारेबाजी भी की। 

कोतवाली के प्रभारी हैदर रजा जैदी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस की जिप्सी गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को देखकर कटा हुआ गोवंश ले जा रहे लोग ठिठक गए। शक पुख्ता होने पर पुलिस ने रोका और पूछताछ की। इसी बीच जिप्सी में सवार एक पुलिसकर्मी ने गोवंश के गोश्त को पहचान लिया। सख्ती हुई तो आरोपियों ने सारी बात उगल दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस उस मकान पर पहुंची जहां गोकशी हुई। पुलिस ने वहां से एक डेयरी संचालक शोएब घोसी सहित अनीस कुरैशी, अरशद कुरैशी को गोकशी के औजारों सहित धर दबोचा। 

पुलिस की छापेमारी पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिससेे एक आरोपी के पैर में चोट आ गई। आरोपियों की दलील थी कि गाय बूढ़ी हो चली थी और दूध नहीं देती थी। इसलिए उसे काट दिया। आननफानन में आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले आई। कुछ ही देर में ये प्रकरण पूरे शहर में आग की तरह फैल गया। 

कुछ ही देर में कोतवाली पर मेयर शकुंतला भारती, भाजपा नेता प्रदीप पेंटर, सुबोध स्वीटी, बजरंग दल के नेता राम कुमार आर्य, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित अन्य नेता पहुंच गए। मामला जानने के बाद भाजपाइयों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग उठाई। एक सपा नेता के नाम पर भाजपाइयों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। मेयर का पारा चढ़ा तो सीओ डॉ. संजय कुमार भी भड़क गए। भाजपाई नेताओं का आरोप था कि पुलिस मामले को हल्का कर रही है। जब गाय का मांस सपा नेता के घर से बरामद हुआ और गाय सपा नेता के घर कटने की जानकारी पुष्ट हो गई तो फिर उसे बचाया क्यों जा रहा है.? इस पर सीओ ने कहा कि सही घटनाक्रम के अनुसार डेयरी संचालक सहित तीन लोगों को पकड़ लिया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और गैंगेस्टर की तैयारी हो रही है। लेकिन पुलिस की दलीलों को ठुकराते हुए भाजपाइयों ने कहा कि मुख्य आरोपी सपा नेता (सपा के जिला सचिव अब्दुल हमीद घोसी) का चचेरा भाई है। इसीलिए उसका संरक्षण किया जा रहा है। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंच चुके थे। भाजपा नेताओं का आरोप था कि आरोपी पहले भी गोकशी करते रहे हैं और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गोकशी के आरोपियों को कुछ सत्ताधारी नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त है। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही लेकिन भाजपा नेताओं के आरोप लगाने का क्रम जारी रहा। जब पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई शुरू हो गई, तब जाकर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed