फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Goddess Aarti's ghee is also fake, printed

भगवान की आरती का घी भी नकली, छापा

Sat, 05 Oct 2019 01:53 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 05 Oct 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Goddess Aarti's ghee is also fake, printed
घी की जांच करती एफडीए की टीम - फोटो : Amar Ujala
 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी में नकली देशी घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। छापे में फैक्टरी से नकली देशी घी बनते और पैक होते पकड़ा गया। गोपी ब्रांड घी के 62 डिब्बे, 15 किलो खुला घी, 975 किलो वनस्पति आयॅल, 210 किलोलीटर रिफाइंड पाम ऑयल, 180 किलो रिफाइंड सोयाबीन आयल व एसेंस को सीज किया गया है। 
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार के अनुसार तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर दो के ई-67 स्थित अव्या इंडिया इंडस्ट्री नाम की इकाई में छापा मारा गया। फैक्टरी में वनस्पति ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, रिफाइंड पामोलीन आयल एवं घी के एसेंस से देशी घी का निर्माण होना पाया गया। गोपी ब्रांड के नाम से पैक घी भी मिला। टीम ने घी के दो नमूने एक पैक किया और दूसरा खुला के साथ ही घी में मिलाए जाने वाले अपमिश्रक रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, वनस्पति ऑयल, रिफाइंड पामोलीन ऑयल एवं एसेंस का एक-एक नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। 
विज्ञापन

 

पूजा, हवन के लिए    बनाते हैं देशी घी 
फैक्टरी मालिक अमर बंसल के अनुसार उनकी फैक्टरी में पूजा, हवन में उपयोग किए जाने वाला देशी घी निर्मित किया जाता है। इस घी को खाने के रूप में नहीं बेचा जाता। एफडीए की टीम ने मेरी फैक्टरी में पड़ा डैमेज देशी घी पकड़ा है। यह सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देशी घी की फैक्टरी में रिफाइंड, पाम ऑयल व एसेंस प्रतिबंधित है, और अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

-एके गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed