फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girlfriend killed by boyfriend killed

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने जान दी

Sun, 01 Jul 2018 02:32 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 01 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend killed by boyfriend killed
gun
धा इलाके के गांव बढ़ौला हाजी में शनिवार रात करीब 11 बजे प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर खुद के सीने में भी गोली मारकर जान दे दी। अचानक फायरिंग सुन दौड़े ग्रामीणों को दोनों की लाशें गांव के बाहर ईख के खेत में पड़ी मिलीं। इस युवती की इसी माह 10 तारीख को शादी होनी थी। अनुमान है कि इसी से आहत हो प्रेमी ने यह कदम उठाया है। खबर पर एसपी सिटी सहित इलाका पुलिस व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से मडराक निवासी किसान भीष्मपाल सिंह करीब एक दशक पहले अपनी ससुराल गोंडा रोड से सटे गांव बढ़ौला हाजी में आकर बस गए थे। उनकी दूसरे नंबर की बेटी आरती (24) डीएस कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। उसकी 10 जुलाई को बारात आनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। रात करीब 11 बजे आरती घर से लघुशंका के लिए खेत में गई थी। कुछ देर बाद अचानक एक-एक कर दो फायर होने की आवाज आई। इस पर भीष्मपाल सिंह के परिवार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


उन्होंने बेटी की खोज शुरू कर दी। शोरशराबे पर वहां टार्च लेकर अन्य ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने ईख के खेत में आरती और पास ही एक युवक की लाश पड़ी देखी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। खबर पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ गभाना नीरज जादौन इंस्पेक्टर लोधा वीरेंद्र इंदौलिया भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों के सीने में गोली ऐसे लगी थी जैसे सटाकर मारी गई हो। मौका-ए-वारदात से युवक व युवती के आई कार्ड, एक खोखा, युवक की जांघ में फंसा हुआ तमंचा और दोनों के मोबाइल मिले। युवक की पहचान बगल के गांव हीरपुर नगला बाढ़ौन के निखिल शर्मा (25) पुत्र स्व. जगदीश शर्मा के रूप में हुई।

निखिल मंगलायतन विश्वविद्यालय का छात्र था। सूचना पर युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि दोनों ही परिवारों को इनके प्रेम प्रसंग के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। देर रात तक ऑनर किलिंग किए जाने जैसा कोई तथ्य पुलिस के सामने नहीं आया था। माना जा रहा है कि युवती की शादी तय होने से आहत प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारकर फिर आत्महत्या की है।


मौका ए वारदात से मिल रहे साक्ष्यों में यही स्पष्ट हो रहा है कि यह हत्या के बाद आत्महत्या की घटना है। बाकी आगे की जांच के आधार पर ही कुछ तय होगा। दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- अतुल श्रीवास्तव एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed