{"_id":"57af79964f1c1bc530ee4aa9","slug":"general-secretary-of-the-board-including-the-bjp-looted-three-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के मंडल महामंत्री समेत तीन को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा के मंडल महामंत्री समेत तीन को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरावद और हेवतपुर के बीच बाग के पास बदमाशों ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों को मारपीट कर लूट लिया। इन्हें बांधकर डाल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस स्थान पर पूर्व में भी कई बार लूट हो चुकी हैं। इससे परेशान पब्लिक ने कोतवाली को घेराव कर लिया। जमकर हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई।
तहसील क्षेत्र के गांव नगलिया खैराबाद निवासी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह लोधी भाजपा में मंडल महामंत्री हैं। तहसील अतरौली में उनका अच्छा प्रभाव है। डॉ. पुष्पेंद्र लोधी पशु चिकित्सक भी हैं। शनिवार शाम करीब 8.30 बजे वह गांव बहरावद से मवेशी देखकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बहरावद और हेवतपुर के बीच बाग के पास बदमाशों ने डंडा मारकर इनकी बाइक को रोक लिया और इनसे मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने इन्हें जमकर मारापीटा। इन्हें बांधकर खेत में डाल लिया। इससे पूर्व नगलिया खैराबाद के ही कुलदीप शर्मा और कन्हैया शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा को भी बदमाशों ने बांधकर डाल दिया और इनसे मारपीट कर दो मोबाइल 17 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
ये दोनों भाई शनिवार शाम को अतरौली से गांव जा रहे थे। इसी स्थान पर बदमाशों ने पूर्व में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। भाजपा नेता के साथ हुई लूट की घटना से गुस्साई पब्लिक कोतवाली पहुंच गई। कोतवाल अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि लूट की घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा होगा।