फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gang rape and robbery with auto rider woman, main accused arrested in encounter

अलीगढंः ऑटो सवार महिला से सामूहिक दुष्कर्म व लूट, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gang rape and robbery with auto rider woman, main accused arrested in encounter
ऑटो में गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल अभियुक्त। - फोटो : संवाद
दिल्ली से आकर अकराबाद क्षेत्र स्थित अपने गांव जा रही महिला संग ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने गैंगरेप के बाद लूट की वारदात की। बृहस्पतिवार रात जीटी रोड पर हुई घटना के बाद आरोपी महिला को नानऊ पिलखना रोड पर फेंक गए। कुछ देर बाद होश में आई महिला ने ईंट भट्ठा के चौकीदार की मदद से पुलिस को खबर दी। इस पर सीओ सहित पुलिस अमला वहां पहुंच गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी में यह ऑटो कैद हुआ है। देर रात पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन




अकराबाद क्षेत्र की महिला परिवार सहित दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र में रहती है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह अपने गांव जाने के लिए दिल्ली से निकली। रोडवेज बस से वह गांधीपार्क स्टैंड पहुंची। यहां काफी देर तक उसे अकराबाद के लिए कोई वाहन नहीं मिल पाया। इसी बीच एक ऑटो चालक डेढ़ सौ रुपये में जाने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन




महिला के बाद ऑटो में तीन पुरुष भी बैठे। इनमें से एक सवारी धनीपुर मंडी के पास उतर गई। आगे पनैठी तिराहे पर ऑटो छर्रा की ओर मुड़ा तो महिला ने ऐतराज जताया तो चालक ने कहा कि दो सवारियां छर्रा की हैं। पहले इन्हें उतार दूं। महिला ने कहा कि उसके पति अकराबाद में बाइक लेकर इंतजार कर रहे हैं। पहले उसे वहां उतार दो। काफी कहासुनी के बाद चालक अकराबाद की ओर चला। चालक की नीयत पर महिला को शक हो गया। उसने अपने पति को फोन पर बताया कि वह पनैठी तक आ गई है। इसी बीच ऑटो में सवार एक युवक ने महिला का मोबाइल छीन लिया और दूसरे ने महिला का मुंह दबा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद चालक नानऊ चौराहे से पिलखना की ओर ऑटो लेकर चल दिया। रात करीब 11 बजे एक रजवाहे के पास तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर मारपीट कर करीब डेढ़ तोला सोने के जेवरात, बीस हजार नकद व मोबाइल लूटकर वहां फेंककर भाग गए। महिला को कुछ देर बाद जब होश आया तो वह पास के ईंट भट्ठे पहुंची। वहां के चौकीदार की मदद से उसने पुलिस व अपने पति को खबर दी।





इस पर सीओ बरला सुमन कनौजिया, इंस्पेक्टर अकराबाद मय फॉरेंसिक टीम के मौके पर पहुंच गए।  सुबह एसएसपी ने भी मौका मुआयना किया। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इधर, देर रात पुलिस ने घटनास्थल के पास नानऊ पुल पर मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी ऑटो चालक यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया। यूसुफ के पैर में गोली लगी है।
--
दिल्ली से आई महिला संग ऑटो चालक व उसके साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना होना बताया गया है। उसके साथ लूट भी हुई है। मुकदमा दर्ज किया गया है। 
-सुमन कनौजिया, सीओ बरला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed