फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fraud in the name of selling washing machines on OLX, one arrested

ओएलएक्स पर वाशिंग मशीन बेचने के नाम पर ठगी, एक दबोचा

Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 16 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर राजस्थान के एक युवक ने लोधा के युवक से वाशिंग मशीन बेचने के नाम पर रुपये ठग लिए। लोधा के युवक ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया, मगर वाशिंग मशीन नहीं मिली। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



एसपी सिटी अभिषेक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि लोधा क्षेत्र के गांव अकरावत के कुवेंद्र पाल सिंह ने ओएलएक्स पर वाशिंग मशीन बिक्री का विज्ञापन देखा। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से मोबाइल पर संपर्क किया और बातचीत के आधार पर 8 हजार 150 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


मगर इसके बाद भी कुवेंद्र को वाशिंग मशीन नहीं मिली। कुवेंद्र ने पुलिस में शिकायत की। लोधा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की तो ठगी करने में विशेंदर सिंह पुत्र मदनलाल निवसी ककड़ा पोस्ट बेढम थाना खो जिला भरतपुर, राजस्थान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने विशेंदर को बातों में लगाकर बातचीत व आगे अन्य व्यापार के लिए अलीगढ़ बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेरेश्वर चौराहे से उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 5 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 8 पहचान पत्र, 40 पासपोर्ट साइज फोटो, 1 मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता के समय सीओ गभाना/एएसपी विकास कुमार, एसओ लोधा रामवकील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed