फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former DM Tulsi Gaur and PAC personnel assault

पूर्व डीएम तुलसी गौड़ और पीएसीकर्मी में मारपीट

Tue, 25 Jul 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 25 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Former DM Tulsi Gaur and PAC personnel assault
आईएएस तुलसी गौड़ को उपचार के लिए ले जाते डॉक्टर। - फोटो : Amar Ujala
महानगर के क्वार्सी इलाके की रमेश विहार कॉलोनी में रह रहे सेवानिवृत्त आईएएस व अलीगढ़ के पूर्व जिलाधिकारी तुलसी प्रसाद गौड़ और पीएसीकर्मी के बीच सोमवार देर शाम मारपीट हो गई। इस मारपीट में पीएसी जवान का घूंसा उनकी नाक पर लग गया, जिससे उनके गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन


इस दौरान बीचबचाव कर जैसे तैसे दोनों को हटाया गया। खबर पर क्वार्सी इंस्पेक्टर के साथ-साथ डीएम एसएसपी भी पहुंच गए। तुलसी गौड़ का प्राथमिक उपचार दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में कराने के बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इधर, सिपाही ने पुलिस को तहरीर दे दी है, जबकि पूर्व डीएम की ओर से तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि तुलसी प्रसाद गौड़ अपनी पत्नि अदिति गौड़ के साथ देर शाम अपनी मारुति जैन कार में सवार होकर रामघाट रोड पर खरीदारी करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया। मगर किसी एटीएम में रुपये नहीं मिले। इस पर वह पत्नी से बात करते-करते एटीएम देखते हुए पीएसी 38वीं वाहिनी के गेट तक पहुंच गए। जहां उन्हें पीएसी के दरवाजे पर एटीएम दिखा तो उन्होंने गेट के बराबर गाड़ी रोक दी। इसी दौरान पीएसी गेट पर खड़े संतरी सिपाही कृष्ण मुरारी ने उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उन्होंने कुछ देर रुकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब तुलसी गौड़ कार से उतरे तो दोनों में कहासुनी होने लगी। सिपाही का आरोप है कि उन्होंने कहासुनी के दौरान चांटा जड़ दिया, जबकि तुलसी गौड़ की पत्नी अदिति का आरोप है कि सिपाही को परिचय दिया। गाड़ी साइड में खड़ी थी। फिर भी उसने दुर्व्यवहार किया। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नाक में घूंसा मारकर जख्मी कर दिया।

यहां शोरशराबे पर अन्य पीएसीकर्मी व महिलाएं आ गईं। एक दूसरे से भिड़ रहे दोनों पक्षों को छुड़ाने की कोशिश होती रही। मगर दोनों में मारपीट हो रही थी। इसे लेकर वहां कुछ देर को हंगामी स्थिति बन गई। खबर पर इंस्पेक्टर क्वार्सी पहुंच गए। तब जाकर मसला शांत हुआ। हंगामे की खबर पर अंदर से पीएसी के सहायक कमांडेंट भी आ गए। बाद में तुलसी गौड़ को अस्पताल ले जाया गया, जहां खबर पर डीएम ऋषिकेश भाष्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय आदि पहुंच गए।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम थाने में कृष्ण मुरारी की ओर से पहले चांटा मारने संबंधी तहरीर पहुंच गई थी, जबकि तुलसी गौड़ की ओर से स्वास्थ्य लाभ मिलने पर तहरीर देने की बात कही गई।

एसएसपी राजेश पांडेय के अनुसार यह सही है, वहां दोनों में झगड़े के दौरान तुलसी प्रसाद गौड़ के चोट आई है। अब शुरुआत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर मुकदमे की कार्रवाई होगी।

इस वाकये में मेरे पति की कोई गलती नहीं है, वह पार्किंग साइड गाड़ी रोककर उतरे ही थे कि सिपाही ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। उसने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। बाद में अन्य स्टाफ ने भी आकर उन्हें पीटा।  - अदिति गौड़ पत्नी तुलसी गौड़


 यहां कार पीएसी वाहिनी के गेट के ठीक सामने खड़ा करने पर टोका गया था तो उनके द्वारा अभद्रता की गई। इसी बात पर टोका तो सीधे चांटा जड़ दिया। इसके बाद विवाद हुआ है। ऑन ड्यूटी चांटा नहीं जड़ना था।  - कृष्ण मुरारी, पीएसी सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed