फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FM tower on the property dealer shot

एफएम टॉवर पर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
FM tower on the property dealer shot
एफएम टॉवर पर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली - फोटो : महीपाल ‌सिंह
महानगर के अनूपशहर रोड एफएम टॉवर के पास शनिवार को दिनदहाड़े रंजिश में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी।
विज्ञापन

इस दौरान कई गोलियां चलाई गईं, मगर एक गोली बाजू में लगी। हमलावर बाद में तमंचे लहराते हुए भाग गए। खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा माफी निवासी शानू खान पुत्र खुर्शीद खान प्रॉपर्टी डीलर है। उनकी कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। शनिवार शाम करीब तीन बजे वह अपने दोस्त मुजम्मिल अंसारी, गुड्डू और अकरम के साथ कार से अनूपशहर रोड की तरफ  जा रहा था।  एफएम टावर के पास पहुंच कर शानू कार से उतरकर सड़क किनारे खड़े होकर सिगरेट पी रहा था।
विज्ञापन

तीनों दोस्त कुछ दूरी पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच ग्रे कलर की पल्सर सवार दो नकाबपोश हमलावर आ धमके। हमलावरों ने शानू के ऊपर कई राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली शानू के कंधे से नीचे बाजू में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग पर इलाके में भगदड़ मची। खबर मिलते ही क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालात में शानू खान को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। एसओ क्वार्सी विनोद यादव के अनुसार रंजिशन घटना होना बताया गया है। जांच की जा रही है। मगर इतनी फायरिंग में एक गोली लगने पर संदेह भी बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed