फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing, 4 arrests not given entry in Water Park

वाटर पार्क में एंट्री न देने पर फायरिंग, 4 गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 01:15 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 07 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
 Firing, 4 arrests not given entry in Water Park
demo pic
खेरेश्वरधाम मंदिर से आगे स्थित वाटर पार्क में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे दबंगों ने वहां एंट्री न मिलने पर फायरिंग कर दी। इस सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पुलिस से भी अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मौके से भागने में सफल रहा। इस दौरान उनके पास से एक अवैध दोनाली बंदूक भी मिली है। चारों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पांचवें की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग वाटर पार्क  पर पहुंचे और एंट्री मांगी। उस समय वाटर पार्क पूरी तरह बुक था और अंदर पार्टी चल रही थी। इस पर संचालकों ने उनसे यह कहकर मना कर दिया कि अभी बुकिंग चल रही है। आप लोग कल आना। उस समय तो यह लोग चले आए। मगर देर शाम फिर यह लोग शराब पीकर नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और एंट्री न मिलने पर नाराजगी जताते हुए दबंगई दिखाने लगे। यह कहा कि हमें एंट्री नहीं दोगे और फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इस सूचना पर खेरेश्वर चौराहे पर मौजूद लोधा इंस्पेक्टर व सीओ गभाना मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचते ही चारों को हिरासत में ले लिया। पहले तो पुलिस की मंशा डांट-डपटकर भगाने की थी। मगर इन लोगों की गाड़ी की तलाशी में एक अवैध दोनाली बंदूक मय 14 कारतूस व खोखा के मिल गई। इस पर पुलिस के कान खड़े हुए। जब पुलिस इन्हें थाने ले जाने लगी तो एक युवक उनमें से भाग गया। चार को थाने ले जाया गया। बाद में वाटर पार्क संचालक योगेश सांवरिया की तहरीर पर सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लोधा के अनुसार पकड़े गए लोकेंद्रपाल सिंह उर्फ सप्पू निवासी धनीपुर मंडी गांधीपार्क, विवेक उर्फ काकू निवासी शिवालिक अपार्टमेंट फेस-4 कयामपुर मोड़ क्वार्सी, विष्णु कुमार निवासी कोछोड़ क्वार्सी, रवि निवासी देवी नगर हाथरस जंक्शन को जेल भेजा गया है, जबकि उनका ललित नाम का साथी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed