{"_id":"5d02a57bbdec226dd812b1e6","slug":"fired-woman-bdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बीडीसी को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला बीडीसी को लगाई आग
Fri, 14 Jun 2019 01:25 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : डेमो फोटो
पशुओं को चारा खिलाने के लिए घर के बाहर बनाई गई लड़ावनी तोड़ने के विवाद में गांव के ही पांच लोगों पर महिला बीडीसी सदस्य को जिंदा जलाने का आरोप उसके बेटे ने लगाया है। आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसके बेटे ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला को गंभीर हालत में पं.दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरुसिकरन गांव के श्याम पुत्र हरपाल सिंह ने बताया कि उसकी मां भूरी देवी वर्तमान में बीडीसी सदस्य है। बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी उसके घर के बाहर बनी लड़ावनी को तोड़ने लगे।
मौके पर पहुंची उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने मां को जान से मारने की धमकी दी और उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इसके आद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बुरी तरह से झुलसी महिला को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि बेटे की तहरीर पर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
श्याम ने हरदुआगंज थाने में गांव के ही जगवीर पुत्र ओमप्रकाश, उसकी पत्नी सोनू, बेटा हिमेश, देवकी पुत्र सोनपाल और उसके बेटे राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।