{"_id":"5a3186894f1c1b6e468ba39f","slug":"farmer-shot-dead-near-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के पास किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
राजेश का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव बमनोई में मंगलवार की रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी रात शव गली में ही पड़ा रहा। बुधवार को तड़के पहर करीब पांच बजे गांव के भूपेंद्र सिंह और प्रदीप कुमार उर्फ कलुआ ने गली में शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई ने गांव के ही एक युवक और उसकी मां समेत दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार लेनदेन और अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक महिला और युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
गांव बमनोई निवासी मुनेशपाल सिंह के अनुसार उनके छोटे भाई राकेश कुमार सिंह का गांव के ही एक व्यक्ति के घर उठना-बैठना था। मंगलवार की रात करीब नौ बजे गांव का एक युवक दो अज्ञात युवकों के साथ उनके घर आया और राकेश को यह कहते हुए अपने घर बुला ले गया कि मम्मी ने बुलाया है। इसके बाद रात भर राकेश घर नहीं पहुंचा तो परिजन समझे कि वहीं सो गए होंगे। बुधवार की सुबह गली के खड़ंजे पर शव पड़े होने की सूचना मिली। इससे परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ बरला अनुज कुमार चौधरी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर गांव के हिमांशु और उसकी मां बॉबी के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। निजी स्वार्थ के साथ कुछ अवैध संबंध का भी मामला सामने आ सकता है। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
शादी के दो साल बाद ही पत्नी से तलाक
मृतक राकेश सिंह की करीब दस साल पहले शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही किसी कारण से राकेश सिंह का पत्नी से तलाक हो गया था।
किसी ने क्यों नहीं सुनी गोली की आवाज
किसान राकेश सिंह की हत्या में बड़ा सवाल यह है कि रात के सन्नाटे में गांव के अंदर गोली मारकर हत्या की गई लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी? जिस ग्रामीण के दरवाजे तड़के पहर शव पड़ा मिला, उन्हें भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। घटनास्थल से दूसरी गली मेें ही मृतक का घर है, वहां तक भी आवाज नहीं पहुंच सकी? पुलिस भी इस बात से हैरत मेें है! पुलिस ने तमाम लोगों से पूछताछ की लेकिन गांववासी चुप्पी साधे हैं।