फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer dies of shock after seeing crop destroyed by rain

अलीगढ़: बारिश से बर्बाद फसल देख सदमे से किसान की मौत

Wed, 25 Sep 2019 01:50 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 25 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of shock after seeing crop destroyed by rain
तोताराम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के ल्हासकी गांव में फसलों को हुए नुकसान को देखकर एक किसान की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। एसडीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल व कानूनगो ने मौके पर जाकर नुकसान का सर्वे किया। देर शाम किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


नागर गांव के मजरा ल्हासकी निवासी 40 वर्षीय तोताराम खेती-किसानी का काम करते थे। पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी के कारण उनकी धान और बाजरा की फसल में भारी नुकसान हुआ था। सोमवार को वह अपने खेत में धान की फसल में पानी डालने गए थे।
विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार फसलों को हुए नुकसान को देखकर वह बेहोश होकर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खेत में भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। तोताराम की पत्नी सुमन ने बताया कि वह फसलों को हुए नुकसान को लेकर कई दिन से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी फसल के सहारे तोताराम को कर्ज भी उतारना था। इसी सदमे में उनकी जान चली गई। इस संबंध में एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मियों से फसल में नुकसान का सर्वे करा लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार की नियमानुसार सहायता कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed