फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Driver-cleaner abducted dumper

ड्राइवर-क्लीनर को अगवा कर डंपर लूटा

Wed, 29 Nov 2017 01:35 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 29 Nov 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
महानगर से सटे गांधीपार्क इलाके के हाईवे बाईपास पर सोमवार मध्य रात कार सवार बदमाशों ने फ्लाईएश से भरा डंपर लूट लिया। बदमाश इस दौरान चालक व क्लीनर को बंधक बनाकर अगवा कर साथ ले गए और हाथ पैर बांधकर गभाना क्षेत्र में फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद किसी तरह बंधनमुक्त हुए चालक व क्लीनर ने पास के ग्रामीणों की मदद से पुलिस को खबर दी। इस सूचना पर गभाना व गांधीपार्क पुलिस पहुंच गईं। बाद में दोनों को गांधीपार्क पुलिस साथ ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। डंपर स्वामी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के जमालपुर निवासी हरप्रसाद का डंपर कासिमपुर के राख प्लांट से फ्लाईएश खनन का काम करता है। इस डंपर पर गिरीश निवासी सुढ़ियाल जवां बतौर चालक व हरप्रसाद के रिश्ते का साला पवित्र निवासी विधिपुर रामघाट बुलंदशहर बतौर क्लीनर तैनात था। सोमवार रात चालक क्लीनर डंपर में फ्लाईएश भरकर हाईवे से आगे कहीं ले जा रहे थे। वह क्वार्सी बाईपास के रास्ते गांधीपार्क में हाईवे बाईपास पर पहुंचे, तभी पीछे से आए स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहकर उन्हें धमकाया कि तुम पीछे टक्कर मारकर आए हो। इस दौरान वाद विवाद में दोनों को बंधक बनाकर कार में डाल लिया और एक व्यक्ति डंपर लेकर चलने लगा। कार व डंपर को गभाना क्षेत्र में ले जाया गया। जहां गांव ओगर के पास दोनों को हाथ पैर बांधकर फेंकने के बाद बदमाश डंपर को दिल्ली की ओर ले गए। किसी तरह बंधनमुक्त हुए गिरीश व पवित्र ने ओगर में ग्रामीणों से मदद ली और पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दी।


इस सूचना पर दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। दोनों को पूछताछ के बाद गांधीपार्क थाने ले जाया गया। खबर पर डंपर स्वामी भी पहुंच गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। डंपर गभाना टोल के सीसीटीवी में आगे गया है। जल्द हकीकत का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed