फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr Ambedkar's song on,dj, people fight

बरात में डीजे पर डॉ. आंबेडकर का गाना बजने पर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 14 Jun 2019 01:25 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 14 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dr Ambedkar's song on,dj, people fight
घायल देवप्रकाश। - फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र के गांव भिलावटी में बुधवार रात बरात चढ़त के दौरान डीजे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का गाना बजने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमेें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर घायलों को उपचार के लिए अकराबाद सीएचसी पर भर्ती कराया है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गांव भिलावटी निवासी मदनलाल जाटव की पुत्री अर्चना की बरात बुधवार को अतरौली के गांव जामुनका रायपुर से आई थी। देर रात बरात चढ़त के दौरान डीजे पर बज रहे बाबा भीमराव आंबेडकर के गाने को लेकर गांव के ही बघेल समाज के कुछ युवकों ने बाबा साहब के गानों का विरोध करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव होने लगा। पथराव होता देख बरातियों में भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान जाटव पक्ष से देवप्रकाश पुत्र कुंवरपाल, नीरज पुत्र रामकुमार, विमल कुमार पुत्र रामपाल, अभिनाश पुत्र लेखराज, विनोद कुमार पुत्र महेश कुमार घायल हो गए। इसी बीच एक युवक ने मारपीट की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मृदुल कुमार एवं पनैठी चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए और झगड़ा कर रहे लोगों को लाठियां फटकारते हुए दौड़ा लिया। 
विज्ञापन




पुलिस को देखते ही मारपीट के आरोपी इधर-उधर भागने लगे। तभी पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया और थाने ले आई। एसओ मृदुल कुमार के अनुसार मामला मारपीट का है। पथराव की बात झूठी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने और एसी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed