फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Discussion of Honor Killing on the death of teenager

किशोरी की मौत पर आनर किलिंग की चर्चा

Mon, 20 Mar 2017 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 20 Mar 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में दलित किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता बुझाकर शव के अवशेष बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस को देख परिजन वहां से फरार हो गए। गांव में इस किशोरी की मौत को लेकर आनर किलिंग चर्चा है।
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के शेरगढ गांव में रिंकी (15) पुत्री राकेश सिंह की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने आनन फनन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की हत्या करने की बात कहकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी डालकर चिता को बुझा दिया। हालांकि शव पूरी तरह जल चुका था। पुलिस को देखकर मृतका के पिता, भाई व अन्य परिजन मौके से फरार हो गए। घर में मृतका की मां कांती देवी ही मौजूद मिली। 
विज्ञापन

कांती देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपने मायके से रविवार शाम करीब पांच बजे लौटी तो रिंकी मृत मिली। वह काफी दिनों से टायफाइड से ग्रस्त थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। पति बीयर फैक्ट्री में काम पर गए थे, जबकि छोटी बेटी बबली खेत पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर किशोरी के गांव के ही युवक से प्रेम संबध के चलते परिजनों द्वारा आनर किलिंग की चर्चा है। एसओ शंभू तिवारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही अन्य सदस्यों का फरार हो जाना संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही किशोरी की मौत की हकीकत सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed