फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deceived in the name of helping 20 thousand

मदद के नाम पर ठगे 20 हजार

Sat, 23 Jan 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
Deceived in the name of helping 20 thousand
मलखान सिंह जिला अस्पताल परिसर में मदद देने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगों ने 20 हजार रुपये छीन लिए। साथ ही अन्य जरूरत का सामान भी ले उड़े। पीड़ित जब तक सारा माजरा समझ पाता, तब तक वह लुट चुका था।
विज्ञापन


जिला बदायूं के गांव टमकौला निवासी ऋषिचंद एनसीआर में रहकर वहां मेहनत मजदूरी करता है। यह एनसीआर से करीब 20 हजार रुपये के साथ अपने गांव वापस जा रहा था। यहां मसूदाबाद बस स्टैंड पर ऋषिचंद को दो युवक मिले।
विज्ञापन


उन्होंने ऋषिचंद से कहा कि उनकी मारुति 800 कार भी नरौरा जा रही है। वह उसी में बैठ जाए। कार मलखान सिंह अस्पताल के पास खड़ी है। यह सुनकर ऋषिचंद उनके साथ चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ठगों ऋषिचंद को झांसा दिया कि उसके पास अगर कुछ पैसे हों, तो वह हमारे पास जमा करा दे, नहीं तो रास्ते में कोई छीन सकता है। ऋषिचंद उनके झांसे में आ गया और अपने पास रखे 20 हजार रुपये ठगों को दे दिए।

साथ ही उसके पास रखा अन्य कुछ सामान, जो परिवार के लिए लाया वह भी झटक लिया। ठग ऋषिचंद को अस्पताल में ही भटका कर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed