{"_id":"5d06a42b8ebc3e4d65689a00","slug":"death-from-current-four-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपुर में करंट से चार झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेजपुर में करंट से चार झुलसे, एक की मौत
Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते मृतक रविंद्र के परिजन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दादों के गांव तेजपुर में सबमर्सिबल पंप ठीक कराते समय एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर कई जगह गए लेकिन डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर हाथ खड़े कर दिए। बाद में एक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 10 जुलाई को मृत युवक की शादी तय थी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार तेजपुर निवासी 22 वर्षीय रविंद्र उर्फ रवि पुत्र बालकिशन अपने भाई सुमनवीर व अभिषेक पुत्र ओमकार के साथ घर में लगे सबमर्सिबल पंप को गांव जिरौली निवासी मिस्त्री शानू पुत्र रमजानी के जरिए उखड़वाकर ठीक करवा रहे थे। उनके घर के बगल से निकली 11 हजार की विद्युत लाइन में सबमर्सिबल की बोरिंग का लोहे का पाइप छू गया। इससे रविंद्र उर्फ रवि, शानू मिस्त्री, सुमनवीन व अभिषेक करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
रविंद्र की हालत नाजुक होने पर परिजन छर्रा ले गए जहां इलाज से इंकार होने पर कासगंज ले गए। वहां भी डॉक्टर ने इलाज से इंकार कर दिया इस पर परिजन छेरत एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों की हालत ठीक बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रविंद्र की दस जुलाई को जिला हाथरस के गांव मोहनपुर से शादी होनी थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।