फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Day three women injured by landslides

ढाय खिसकने से तीन महिलाएं घायल

Tue, 02 Feb 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
नगर से चार किलोमीटर दूर गोंडा मार्ग के सहारे निर्माणाधीन दुग्ध डेयरी प्लांट के बेसमेंट में मिट्ठी की ढाय खिसकने से तीन महिला मजदूर दब गई, जिनमें से दो महिलाएं गर्भवती हैं।  दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के पहुंचने पर प्लांट मैनेजर और प्लांट मालिक का बेटा मौके से भाग गए।
विज्ञापन


सलेमपुर के समीप एक डेयरी का प्लांट का भवन तैयार हो रहा है। सोमवार को शाम के समय बेसमेंट में ढाय खिसलने लगी। जिसमें कई महिलाएं दब गई। इनमें से तीन महिलाओं को मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन


इसमें दो महिला मजदूर गर्भवती हैैं, दोनों ही बेहोशी की हालत में थीं, जिनको डॉक्टर द्वारा डिप लगाने के साथ ही उपचार दिया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि उषा पत्नी जगदीश और आरती पत्नी मथुरा निवासी पुनऊआ थाना सटई जिला छत्तरपुर मध्य प्रदेश की हालत खतरे से बाहर है, किंतु गर्भवती होने के कारण देखभाल की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी महिला चंद्राबाई पत्नी घनश्याम निवासी उपरोक्त को मेडिकल कालेज अलीगढ़ में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी रविप्रकाश श्रीवास्तव और एसएसआई मुनेश कठेरिया मौके पर सूचना के बाद पहुंचे तो प्लांट के मालिक का बेटा और मैनेजर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी मुनेश कठेरिया का कहना है कि मजदूरों की ओर से कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed